Toyota Fortuner 2025 – अगर आप भी एक दमदार SUV की तलाश में हैं। जो दमदार इंजन, धांसू लुक, एडवांस फीचर्स से लैस हो और जिसे खरीदने से अपना भौकाल जम जाये। तो टोयोटा ला रही है Toyota Fortuner 2025 का फेसलिफ्ट मॉडल यानि उसका ओवरऑल लुक को और भी बढ़िया किया जायेगा। जिससे इस गाड़ी की रोड प्रेजेंस और भी कमाल का होगा।
नई फॉर्चूनर अब और भी सुरक्षित, स्टाइलिश, और दमदार है। साथ ही इसकी सबसे बड़ी अपडेट ये है की फॉर्चूनर अब 48 वाल्ट माइल्ड हाइब्रिड के साथ लॉन्च किया गया है। जिससे ये और ज़्यादा फ्यूल सफिशिएंट बन गई है। आईये इस नए फॉर्चूनर के नए अवतार के बारे में जानते हैं।
Toyota Fortuner 2025 Mild Hybrid :
हाल ही में, जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा ने बिदादी ( कर्नाटक ) में अपनी मैन्युफैक्चरिंग आंकड़ों को बढ़ाया है, ताकि SUV की डिमांडस पूरी की जा सके। जल्द ही कंपनी Toyota Fortuner 2025 Mild Hybrid का एक पावरफुल वर्जन भी लॉन्च कर सकती है।
कंपनी ने इस साल की शुरुआती महीनो में इंटरनेशनल मार्केट ( साउथ अफ्रीका ) में फॉर्च्यूनर माइल्ड-हाइब्रिड मॉडल लॉन्च किया था। यह नया 48V सिस्टम के साथ पेश किया गया। इस नए सिस्टम में 48 वोल्ट की बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर जेनरटर का उपयोग किया गया है। साथ ही 2.8-लीटर डीजल इंजन में कुछ बदलाव किये गए हैं जिससे इसकी पावर 201 Bhp से बढ़कर 217 Bhp और टॉर्क 550 Nm हो जाएगी।
एक्सटेरियर में नए अवतार की झलक :
साउथ अफ्रीका में लॉन्च हुई हाइब्रिड फॉर्च्यूनर का फ्रंट लुक भारत के फॉर्च्युनर लेजेन्डर से मिलता जुलता लगता है। साथ ही माइल्ड हाइब्रिड में भारतीय मॉडल के मुकाबले कई सारे और सेफ्टी फीचर भी दिए गए हैं। जिसमें अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।
नई Toyota Fortuner 2025 Mild Hybrid मॉडल में कई कॉस्मेटिक बदलाव किये गए हैं। जो इसे और भी आकर्षक और स्टाइलिश बनाती है। इसमें नया फ़्रंट ग्रील, GR फ़्रंट स्पॉइलर और ब्लैक रूफ के साथ साइड प्रोफाइल में नया डिज़ाइन दिया गया है। इसके अलावा रेड ब्लैक कैपिलेर और नए अलॉय व्हील्स इसके प्रीमियम डिज़ाइन को और एन्हैंस करती है। और लुक एकदम स्पोर्टी बनती है, जिससे इस SUV की रोड प्रेजेंस और भी कमाल का होगा।
इंटीरियर में नए फीचर्स :
अगर बात किया जाये Toyota Fortuner 2025 के माइल्ड हाइब्रिड वर्जन के इंटीरियर की तो कंपनी ने इसमें कई बदलाव किय हैं। जैसे 8-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, जिसमे एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो सपोर्ट मिलेगा। साथ ही कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी मिलता है जिससे स्मार्ट फोन के जरिये कनेक्ट करके कई सारे फीचर्स को कण्ट्रोल किया जा सकता हैं। 11 स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, और कई और भी फीचर्स शामिल हैं।
सेफ्टी फीचर्स भी कमाल के :
New Fortuner में कंपनी ने ग्राहकों की सेफ्टी का पूरा ख्याल रखा है। इसमें अब 7 एयरबैग, ABS सिस्टम, EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीटबेल्ट रिमाइंडर सिस्टम, स्पीड अलर्ट सिस्टम, विहिकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC), ब्रेक असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, EBD और पार्क असिस्ट फंक्शन Ect एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स से लैस किया गया है।
कीमत और वेरिएंट :
टोयोटा ने फेसलिफ्टेड वर्जन को दो वेरिएंट Fortuner और Fortuner Legender दोनों ही मॉडल्स में लॉन्च करेगी। हालाँकि कंपनी की तरफ से Legender के फेसलिफ्ट की खबर सामने नहीं आयी है। लेकिन मीडिया के अनुमान के अनुसार लेजेंडर का भी फेसलिफ्ट वर्जन आ सकता है। फ़िलहाल फॉर्च्यूनर मॉडल अपने दमदार इंजन, शानदार फीचर्स और लग्जरी लुक्स के साथ SUV सेगमेंट की नई बादशाह बनने को तैयार है।
बात किया जाये इस गाड़ी की क़ीमत की तो बेस वेरिएंट ( Toyota Fortuner 4X2 ) 33.78 लाख रूपए से शुरू होकर इसके टॉप वेरिएंट ( Toyota Fortuner GR S 4X4 Diesel AT ) तक 51.94 लाख तक हो जाती है। और ये SUV कुल 7 कमाल के वेरिएंट्स के साथ आती है।
निष्कर्ष – दोस्तों आपने इस पोस्ट में Toyota Fortuner 2025 के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर ली है। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे ऐसे दोस्त को जरूर शेयर करें जो भविष्य में फॉर्चयूनर के मालिक होंगे।
ये भी पढ़े –