Tilak Mehta Net Worth: कक्षा 8वीं में पढ़ने वाले बच्चे ने कैसे खड़ा किया 100 करोड़ की कंपनी ?

Tilak Mehta Net Worth – तिलक मेहता, जो भारत के सबसे कम उम्र के उद्यमी ( बिजनेसमैन ) के रूप में जाना जाता है। वो उस उम्र में करोड़पति बन गए, जिस उम्र में बच्चे खेलते कूदते और स्कूल का होमवर्क बनाते हैं। अपने पिता के मेहनत को देखकर Tilak Mehta ने केवल 13 वर्ष की उम्र में, जब वो 8 वीं कक्षा में थे तब अपने चाचा के साथ पेपर ऐन पार्सल नाम की एक कंपनी बनाई और जल्द ही उन्होंने इस बिजनेस में सफलता पा लिया और सिर्फ 15 वर्ष की आयु तक करोड़पति बन गए। आज हम उसी 13 साल के करोड़पति के बारे में बात करेंगे जो आज के युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा के श्रोत बन चुके हैं।

Tilak Mehta Net Worth

कौन हैं तिलक मेहता ?

तिलक मेहता का जन्म साल 2006 में गुजरात में हुआ था। उनके पिता विशाल मेहता पहले एक बैंक के कर्मचारी थे जो बाद में लॉजिस्टिक कंपनी में कार्यरत हैं और उनकी माँ काजल मेहता हाउसवाइफ हैं। जब वो अपने स्कूल में ही थे तब उन्हें अपने घर के पास के डिब्बेवाले को देख कर इस बिजनेस का आईडिया आया था। उन्होंने अपने चाचा के साथ पेपर ऐन पार्सल नाम की एक कंपनी शुरू की जिसमें आज के समय में 200 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं , और 100 करोड़ का कारोबार बन चूका है। उन्होंने साल 2018 में अपने पापा से कुछ पैसे लेके मुंबई के डिब्बेवाले को अपने साथ जोड़ कर एक कुरियर बिजनेस की शुरुआत की थी। तो आईये जानते हैं Tilak Mehta Net Worth के बारे में।

Tilak Mehta Net Worth:

Tilak Mehta Net Worth के बारे में बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कम्पनी Paper N Parcel सालाना 100 करोड़ का टर्नओवर करती है। और Tilak Mehta अपने ही कंपनी के बलबूते पर करोड़पति बने हैं। ऑनलाइन डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स सेवाएं देने वाली ये कम्पनी हर महीने 2 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई करतें हैं। और इनकी कंपनी 200 डायरेक्ट कर्मचारी और 300 से ज्यादा डिब्बेवाले को रोगार प्रदान करती है। और प्रतिदिन 1200 से ज्यादा कुरियर का काम करते हैं। मुंबई के उन डिब्बेवाले को एक नई तरह से रोजगार देने वाले तिलक वर्तमान में कुछ मीडिया रोपोर्ट्स की माने तो उनकी कुल संपत्ति 100 करोड़ रूपए से ज्यादा के मालिक हैं।

Tilak Mehta Net Worth

तिलक मेहता को मिले हैं ये सम्मानित पुरस्कार:

इस छोटे से उम्र में Tilak Mehta को लोगों को रोजगार देने और किफायती सेवाएं प्रदान करने के लिए उनको काई सारे पुरस्कारों और उपलब्धियों से सम्मानित किया गया है।

तिलक को वर्ष 2018 में फोर्ब्स प्राप्तकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया गया और वो इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। साथ ही, उन्हें 2020 में ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड और लॉजिस्टिक्स की फील्ड के सबसे युवा उद्यमी का पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

उन्होंने TEDx के वक्त के रूप में भी हिस्सा लिए थे इसके इसके अलावा वर्त्तमान में तिलक मेहता ने अपने बोर्ड एग्जाम को दिया है और वो पढाई और बिजनेस दोनों को बखूबी पूरा कर रहे हैं।

निष्कर्ष – दोस्तों अपने इस आर्टिकल में भारत के सबसे कम उम्र के उद्यमी Tilak Mehta Net Worth के बारे में विस्तार से जाना अगर आपको यह जानकारी पसंद आयी हो तो इसे अपने फ्यूचर के करोड़पति दोस्तों को जरूर शेयर करें।

ये भी पढ़े – Mahendra Singh Dhoni Net Worth: जाने धोनी कैसे जीते हैं आलीशान जिंदगी ? और कैसे बनाये 1 हजार करोड़ से भी ज्यादा की सम्पति।

Author

  • 4way News

    4WAY NEWS – एक न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको ऑटोमोबाइल, शिक्षा, मनोरंजन, बिज़नेस और खेल से जुड़ी ताज़ा और सटीक जानकारी प्रदान करता हैं। 4WAY NEWS के साथ जुड़ें और जानिए हर क्षेत्र की बेहतरीन खबरें, एक ही जगह पर!

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top