Suryakumar Yadav Net Worth – आज के क्रिकेट की दुनिया में सूर्यकुमार यादव उर्फ़ सूर्या भाऊ को कौन नहीं जानता है। मैदान के हर हिस्से में घूम घूम के छक्के और चौके लगाने वाले सूर्या किसी भी बॉलर को नहीं बक्शते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर या मिडिल ऑडर बल्लेबाज के रूप में खेलने वाले सूर्या मैदान के चारों ओर शॉट लगाने के चलते भारत का ” मिस्टर 360⁰ ” के नाम से काफी प्रसिद्द हैं। ये तो रही मैदान की बातें लेकिन सूर्यकुमार तो खेल के अलावा अपने लाइफस्टाइल के लिए भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने अपने खेल से मैदान पर छक्के चौके और मैदान के बाहर लाखों करोड़ों रुपए बरसाते हैं। आइए इस आर्टिकल में एक धाकड़ बल्लेबाज Suryakumar Yadav Net Worth के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Suryakumar Yadav Biography :
सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 (आयु – 34) को मुंबई (महाराष्ट्र) में हुआ था। सूर्या को बचपन से क्रिकेट और बैडमिंटन जैसे खेलों में रुचि थी। उन्होंने वाराणसी में अपने बचपन को बताया और वहीं से खेल के हुनर को सीखा। उनके पिता अशोक कुमार यादव एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। और माता स्वप्ना यादव एक गृहणी (हाउसवाइफ) हैं। उन्होंने अपने बेटे में क्रिकेट के प्रति लगाव और हुनर को देख उनको केवल 10 वर्ष की आयु में अणुशिक्त नगर के BARC कॉलोनी में एक क्रिकेट कैंप में एडमिशन करवाया। अपने अच्छे प्रदर्शन के चलते उनके पिता ने उनको एल्फ वेंगसरकर एकेडमी में नामांकन कराया जहां से उन्होंने “अंडर क्लास” क्रिकेट टूर्नामेंट खेला।
सूर्यकुमार यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के ‘ परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय ‘ से पूरा करने के बाद ‘ पिल्लई कॉलेज और आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई ‘ से अपनी B. Com के स्नातक की डिग्री प्राप्त की। और आज वो टीम इंडिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलते हैं। दाहिने हाथ के ये बल्लेबाज़ 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना T20 डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 18 जुलाई 2021 को श्री लंका के खिलाफ ODI और 9 फरवरी 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। और वर्तमान में वो भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कैप्टन हैं। उन्होंने 16 जुलाई 2016 देवीशा शेट्टी से शादी रचाई थी, और आज उनकी एक बेटी है। आइए Suryakumar Yadav Net Worth को भी देखते हैं।
- पूरा नाम – सूर्यकुमार अशोक यादव
- उपनाम – सूर्या, SKY
- जन्म – 14 सितंबर 1990
- जन्म स्थान – मुंबई, महाराष्ट्र
- पिता – अशोक कुमार यादव
- माता – स्वप्ना यादव
- शिक्षा – B.Com की डिग्री ( पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई )
- बोलिंग – राइट आर्म मीडियम फास्ट बॉलर
- बैटिंग – दाएं हाथ
- रोल – बल्लेबाज़
- जर्सी नंबर – 63
- आईपीएल टीम – मुम्बई इंडियंस
Suryakumar Yadav Net Worth :
अब बात करते हैं सूर्या भाऊ के नेट वर्थ के बारे में तो मीडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 2025 में Suryakumar Yadav Net Worth में करीब $8 मिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति शामिल है। इसको भारतीय रुपए में देखे तो ये करीब ₹68 करोड़ रुपए से अधिक होती है। ये सारे पैसे उन्होंने अपने क्रिकेट में कैरियर बनाने के बाद कमाए हैं। उनके आय के स्रोतों में BCCI कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल, ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन और अन्य निवेश शामिल है। जिसके तहत उन्होंने करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है, आइए उनके कमाई के जरिए को एक एक करके आपको समझते हैं।

BCCI से मिलता है इतना वेतन :
सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के आधिकारिक रूप से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत ग्रेड B के लिस्ट में शामिल है। जिसके तहत उनको सालाना वेतन के तौर पर ₹3 करोड़ रुपए मिलते हैं। जो उनकी कमाई के बड़े श्रोतों में शामिल है। और आज ये Suryakumar Yadav Net Worth का एक महत्वपूर्ण हिस्सेदार है। साथ ही उनको इसी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत हर फॉर्मेट में खेलने के प्रति मैच के निश्चित फीस दिया जाता है, जो निम्नलिखित है –
- टेस्ट मैच – ₹15 लाख रुपए
- वनडे मैच – ₹6 लाख रुपए
- T20 मैच – ₹3 लाख रुपए
BCCI द्वारा दिया जाने वाला ये अमाउंट उनके नेट वर्थ को निरंतर बढ़ाता रहता है। और किसी न किसी फॉर्मेट के हर सिरीज़ में वो इससे अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। हालांकि सूर्या ने ज्यादा टेस्ट मैच नहीं खेला है तो ये Suryakumar Yadav Net Worth में नहीं शामिल होता है। और शायद आने वाले समय में वो टेस्ट फॉर्मेट में भी अपना परफॉर्मेंस दिखाने उतर सकते हैं।
आईपीएल है सबसे बड़ा कमाई का ज़रिया :
अगर आपको एक शब्द में कहे कि Suryakumar Yadav Net Worth लगभग ₹68 करोड़ रुपए कैसे हुआ तो मेरा जवाब होगा, IPL से मिला फीस। सूर्यकुमार यादव को 2018 में मुंबई इंडियंस ने ₹3.20 करोड़ रुपए में खरीदा था, इसके बाद वो 2019, 2020 और 2021 में भी इतने ही कीमत पर रिटेन किए गए। फिर उनको 2022 के IPL सीज़न में मुंबई ने ₹8.0 करोड़ रुपए की मोटी रकम देकर अपनी टीम में रिटेन किया। और उनकी अच्छी प्रदर्शन के बदौलत उनको इस साल के आईपीएल मेगा नीलामी में ₹16.35 करोड़ रुपए में फिर से मुंबई फ्रैंचाइजी द्वारा रिटेन किया गया। केवल आईपीएल से ही उन्होंने करीब ₹35 करोड़ रुपए से अधिक पैसे कमाए हैं। जो Suryakumar Yadav Net Worth में सबसे बड़ा योगदान दिया है। और भविष्य में IPL की प्राइस बढ़ने पर उनके नेटवर्थ में भी काफी वृद्धि होने वाली है।
ब्रांड और विज्ञापन :
क्रिकेट से लोकप्रियता (पॉपुलैरिटी) मिलने के बाद उनको काफी बड़े बड़े ब्रांड के विज्ञापन के लिए रिक्वेस्ट आने लगे, जिसमें ब्रांड एंडोर्समेंट और एंबेसेडर शामिल है। सूर्या ने उन सभी ब्रांड्स के विज्ञापन हेतु ₹65 लाख रुपए से ₹4 करोड़ रुपए तक चार्ज किया है। और इसी वजह से ये Suryakumar Yadav Net Worth का दूसरा सबसे बड़ा हिस्सेदार है, जिससे सूर्या को सलाना लगभग ₹10-12 करोड़ रुपए कमाए करते हैं। उन्होंने निम्नलिखित ब्रांड्स के विज्ञापन किए हैं जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
- Reebok
- JioCinema
- The Indian Garage Co..
- Boult Audio
- Moha
- UrbanGabru
- Pintola
- ICICI Prudential Life insurance
- Maxima
- SS Cricket
- Dream11
- UniScholars

लग्ज़री फ्लैट और उसके गैराज में करोड़ों की गाड़ियां :
सूर्यकुमार यादव के पास एसेट के रूप में मुंबई के चेंबूर में 3BHK का लग्जरी फ्लैट है, जिसकी कीमत की बात करें तो मीडिया में इसकी कीमत ₹8-10 करोड़ रुपए के बीच बताई जाती है। इसमें वो, उनकी पत्नी और माता पिता रहते हैं। साथ ही उनके गैराज ऐसे ऐसे लग्जरी गाड़ियों की लाइन लगी रहती है जिसकी कीमत आसमान छूती है। उनके कार कलेक्शन में ये लग्जरी गाड़ियां शामिल है –
CARS | PRICE (Ex Showroom) |
Range Rover Velar | ₹90 लाख रुपए |
BMW 5 Series | ₹75 लाख रुपए |
Mercedes-Benz GLS 400d | ₹1.3 करोड़ रुपए |
Mercedes-Benz AMG G63 (G-Wagon) | ₹3.30 करोड़ रुपए |
Audi A6 | ₹60 लाख रुपए |
Toyota Vellfire | ₹1.2 करोड़ रुपए |
Mini Cooper S | ₹41 लाख रुपए |
Nissan Jonga | ₹15 लाख रुपए |
Toyota Fortuner | ₹49 लाख रुपए |
Hyundai i20 | ₹6 लाख रुपए |
निष्कर्ष – दोस्तों अपने इस आर्टिकल में Suryakumar Yadav Net Worth के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही उनके कमाई के श्रोत, घर, गाड़ियों एवं उनसे जुड़े अन्य तथ्यों को विस्तार से जाना है। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
ये जरूर पढ़ें –
- Mahendra Singh Dhoni Net Worth: जाने धोनी कैसे जीते हैं आलीशान जिंदगी ? और कैसे बनाये 1 हजार करोड़ से भी ज्यादा की सम्पति।
- Bhuvneshwar Kumar Networth : लग्ज़री गाड़ियां, करोड़ों का बंगला और सुंदर पत्नी। जानिए भुवनेश्वर कुमार के बारे में सबकुछ
- Shubman Gill Net Worth : लग्ज़री गाड़ी, आलीशान बंग्ला और 7 करोड़ रुपय सैलरी शुभमन गिल हैं करोड़ों के मालिक