Shikhar Dhawan Net Worth – भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज़ शिखर धवन एक वर्ल्ड क्लास बैट्समैन के तौर पर टीम इंडिया के खेलते थे। उन्होंने पिछले वर्ष अगस्त 2024 में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास का ऐलान कर दिया था। उन्होंने अपना एक शानदार करियर को जिया और क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम जमा कर अपनी एक ख़ास पहचान बनाई है।

शिखर धवन ने अपने कैरियर के के उस मुकाम पर पहुंच कर अपना एक ख़ास इज्जत और शोहरत हासिल किया है। आज उनके पास करोड़ों का आलीशान बंग्ला, लग्ज़री गाड़ियां और दुनिया की सारी सुविधाएं उनके पास मौजूद है। जिससे वो काफी शानदार लाइफस्टाइल जीते हैं। आइए इस आर्टिकल में हम Shikhar Dhawan Net Worth के बारे में जानते हैं।
Shikhar Dhawan Biography :
शिखर धवन का जन्म 5 दिसंबर 1985 को दिल्ली के पंजाबी जाट परिवार में हुआ था। उनके पिता महेंद्र पाल धवन और माता सुनैना धवन हैं। उन्होंने अपनी स्कूली लवली पब्लिक स्कूल, प्रियदर्शिनी विहार से पूरी की। उन्होंने अपने 12 वर्ष की उम्र में अपने तारक सिन्हा के अंडर रह के प्रोफेशनल क्रिकेट का प्रैक्टिस शुरू कर दी। उन्होंने अपने स्कूल के टूर्नामेंट में अंडर 15 मैच लिए शतक जड़कर अपने कोच को प्रभावित कर लिया।
उन्होंने 20 अक्टूबर 2010 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना वनडे का डेब्यू किया। वहीं 4 जून 2011 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना T20 डेब्यू और 14 मार्च 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया। वो भारतीय टीम में बाएं हाथ के पूर्व दिग्गज़ सलामी बल्लेबाज थे। और घरेलू क्रिकेट में 2004 – 2024 तक दिल्ली के लिए और आईपीएल में 2008 से अबतक दिल्ली डेयरडेविल, मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल और फिर पंजाब किंग्स के लिए खेले हैं।
- पूरा नाम – शिखर धवन
- उपनाम – गब्बर
- जन्म – 5 दिसंबर 1985
- जन्म स्थान – दिल्ली, (भारत)
- आयु – 39 वर्ष
- पिता – महेंद्र पाल धवन
- माता – सुनैना धवन
- बोलिंग/बैटिंग – बाएं हाथ
- रोल – ओपनर बैट्समैन
- जर्सी नंबर – 42 (पूर्व में 25)
- IPL टीम – पंजाब किंग्स
- संन्यास – अगस्त 2024

Shikhar Dhawan Net Worth :
Shikhar Dhawan Net Worth की बात करें तो उन्होंने जैसे क्रिकेट में मैदान में अपना नाम कमाया वैसे ही मैदान के बाहर भी करोड़ों रुपए कमाए हैं। उन्होंने पिछले वर्ष 2024 के अगस्त के महीने में सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करके इस बात की पुष्टि की उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेंट के अपना रिटायर करा लिया है। उन्होंने अपने क्रिकेट कैरियर में दौलत, इज्जत और शोहरत सभी को हासिल किया है। आज उनके पास ₹125 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति है। इस संपत्ति को उन्होंने क्रिकेट कैरियर से कमाए हैं। क्रिकेट के अलावा BCCI कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल, ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन, प्रोमोशन आदि से भी मोटी कमाई की है। चलिए उनकी कमाई के जरियों को भी जानते हैं।
Shikhar Dhawan Source Of Income :
क्रिकेट से कमाई :
शिखर धवन BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड A में शामिल थे, जिसके तहत उन्हें 5 करोड़ रुपए सालाना वेतन मिलता था। वहीं रिटायरमेंट के बाद ये वेतन बंद हो चुका है। इसके अलावा उनके प्रत्येक टेस्ट मैच के लिए ₹15 लाख, प्रति वनडे ₹6 लाख और प्रति T20 के मैच के लिए ₹3 लाख मिलते थे। जो उनकी कमाई के बड़े जरियों में से एक था। जो आज Shikhar Dhawan Net Worth में शामिल है।
IPL सैलरी :
शिखर धवन IPL के पहले सीजन से ही खेल रहे थे। उस समय उनको दिल्ली डेयरडेविल्स ने उनको ₹12 लाख रुपए में खरीदा था। फिर साल दर साल परफोर्मेंस अच्छा होने पर 2018 के आईपीएल मेगा नीलामी में हैदराबाद ने 5.20 करोड़ रुपए में खरीदा, इसके बाद 2022 में पंजाब किंग्स के द्वारा 8.25 करोड़ रुपए की भारी भरकम धनराशि में खरीदा फिर 2024 में भी उतने ही कीमत पर रिटेन किया। उन्होंने आईपीएल के 16 सीजनों में हर साल मोटी रकम कमाई थी। जो Shikhar Dhawan Net Worth में इज़ाफ़ा करने में काफी योगदान दिया है।
ब्रांड एंडोर्समेंट :
Shikhar Dhawan Net Worth में क्रिकेट के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाए गए पैसे शामिल है। उन्होंने दर्जनों बड़े बड़े ब्रांड के एम्बेसडर बने और एडवटाइजमेंट किया है। जिसके एक डील के उन्होंने करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। उन्होंने Jio, Nerolac paints, Alcis Sports, Boat, Oppo, Vedantu Learn, Lays, TagZ Foods Canara Tobeco, MotoGP India, IMG Reliance, GS Caltex, V-Star Tractor Wala, और Ikeda जैसे ब्रांड के साथ डील किया और उनका एडवर्टाइजमेंट किया। इसके अलावा उन्होंने ICC Champions Trophy 2025 के ब्रांड अम्बेसडर भी रहा चुके हैं। जो Shikhar Dhawan Net Worth में इज़ाफ़ा करने में काफी योगदान दिया है।

आलीशान घर और लग्ज़री गाड़ियां :
शिखर धवन के पास अपने होमटाउन दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में बहुत बड़ा आलीशान लैविश डिज़ाइनर बंग्ला है। जिसकी कीमत ₹5 करोड़ से भी अधिक है। जिसमें शानदार लीविंगरूम, स्वीमिंगपूल, बालकनी और दुनिया भर की सारी सुविधाएं लैस है। साथ ही उनके गैराज में करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां लगी रहती हैं। उनके कार कलेक्शन में Range Rover Velar, Range Rover Autobiography, Mercedes-Benz GLS और BMW M8 जैसी लग्ज़री गाड़ियां शामिल हैं।
निष्कर्ष – दोस्तों अपने इस आर्टिकल में Shikhar Dhawan Net Worth के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही उनसे जुड़े अन्य तथ्यों को विस्तार से जाना है। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
ये भी देखें –
- Kuldeep Yadav Net Worth : लग्ज़री गाड़ियों का कलेक्शन, आलीशान बंग्ला, और बेहतरीन लाइफस्टाइल जीते हैं कुलदीप यादव
- Bhuvneshwar Kumar Networth : लग्ज़री गाड़ियां, करोड़ों का बंगला और सुंदर पत्नी। जानिए भुवनेश्वर कुमार के बारे में सबकुछ
- Abhishek Sharma Net Worth : करोड़ों का आलीशान घर, लग्ज़री गाड़ियां और करोड़ों के संपत्ति के हैं मालिक। जानिए पूरी डिटेल्स