Sanjiv Goenka Net Worth : लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयंका की संपत्ति कितनी है ?

Sanjiv Goenka Net Worth – भारतीय अरबपति और मुख्य बिजनेसमैन (उद्योगपति) की लिस्ट में संजीव गोयंका का भी नाम शामिल है। फोर्ब्स के 2024 के भारत के 100 बड़े व्यवसायों की लिस्ट में संजीव गोयंका 65th पायदान पर थे। लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइज के मालिक और RP – Sanjiv Goenka Group के संस्थापक और अध्यक्ष संजीव गोयंका के पास $410 करोड़ डॉलर या 4.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। जो उनके विभिन्न श्रोतों जैसे RPSG ग्रुप के फाऊंडर, अध्यक्ष, और लखनऊ फ्रेंचाइज के मालिक आदि श्रोतों से प्राप्त होता है। आज ये भारत के जाने माने अरबपति हैं। और आज कल सोशल मीडिया पर काफ़ी चर्चे में बने रहते हैं।

Sanjiv Goenka Net Worth

22 अप्रैल को हुए लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटेल्स के मैच में जब निकलस पूरन केवल 9 रन बनाकर आउट हो कर पवेलियन लौट आए तो LGS के मालिक संजीव गोयंका का जो रिएक्शन आया वो काफी सुर्खियों में है। इसी कारण संजीव गोयंका जी को लोग इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। और ऐसे में एक सवाल काफी ज्यादा पूछा जा रहा है जो है Sanjiv Goenka Net Worth कितनी है। तो आइए इस लेख में हम आपको इस प्रश्न का उत्तर देते हैं साथ ही उनके जीवन और कमाई के श्रोतों को भी डीटेल में जानेंगे तो अगर आप इस आर्टिकल के अंत तक बने रहेंगे तो आपको उनसे संबंधित काफी ज्यादा जानकारी प्राप्त हो जाएगी। तो चलिए Sanjiv Goenka Net Worth को जानते हैं।

Sanjiv Goenka Biography :

संजीव गोयंका एक भारतीय अरबपति उद्यमी है। जिनका जन्म 29 जनवरी 1961 (आयु 64 वर्ष) को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। उनके पिता रामा प्रसाद गोयंका एक मारवाड़ी बिजनेसमैन थे और माता सुशीला देवी गोयंका गृहणी (हाउसवाइफ) थी। मारवाड़ी फैमिली से होने के कारण बचपन से ही संजीव का दिमाग बिजनेस में था। उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय के सेंट जेवियर्स कॉलेज से 1981 में B.com में अपनी स्नातक की डिग्री प्राप्त की। वर्तमान समय में वो भारत के एक जाने माने अरबपति उद्यमी हैं। उनकी बीवी प्रीति गोयंका हैं, जिनसे इनको एक बेटी आवर्ना गोयंका और बेटा शाश्वत गोयंका हैं। उनका एक भाई हर्ष गोयंका भी एक उद्यमी हैं। और RPG ग्रुप के चेयरमैन हैं।

संजीव गोयंका को फोर्ब्स के एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के टॉप 100 अमीर इंसान (2024) के अनुसार संजीव गोयंका भारत के 65वें और दुनिया के 949वें सबसे अमीर इंसान हैं। और RPSG ग्रुप के संस्थापक, चेयरमैन, मोहन बागान और IPL टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक हैं। साथ ही वो IIT खड़गपुर, फर्स्टसोर्स और अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान के बोर्ड मेंबर भी है। उनके RPSG बहुराष्ट्रीय ग्रुप का मुख्यालय कोलकाता में स्थापित है। संजीव को साल 2015 में बांगा विभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। अब Sanjiv Goenka Net Worth को भी जान लेते हैं।

Sanjiv Goenka Net Worth

Sanjiv Goenka Net Worth :

अगर बात किया जाए Sanjiv Goenka Net Worth की तो मीडिया और इंटरनेट पर मौजूद डेटा के अनुसार संजीव गोयंका के पास $410 करोड़ डॉलर या $4.1 बिलियन डॉलर के संपति है। जिसे हम अगर भारतीय रुपए में बदलकर देखें तो संजीव गोयंका के पास 35,000 करोड़ रुपए से भी अधिक की संपत्ति है। इतने बड़े बिजनेस एम्पायर के बदौलत आज वो भारत के 65वें सबसे अमीर और विश्व के 949वें सबसे अमीर इंसान हैं। फोर्ब्स के 2022 के रिपोर्ट में उनकी रैंकिंग 83 थी लेकिन लगातार बिजनेस में फायदा होने के कारण 2024 के रिपोर्ट के हिसाब से वो भारत के टॉप 100 सबसे अमीर उद्यमी में 65वें पायदान पर आ चुके हैं।

उन्होंने 2011 में RP – Sanjiv Goenka Group की स्थापना की थी जिसका मुख्यालय कोलकाता में है। इस ग्रुप की मौजूदगी भारत समेत कई बाहरी देशों में भी है। इस ग्रुप के अंदर सबसे पुरानी और मुख्य कंपनी कलकत्ता इलेक्ट्रिक सप्लाई कॉरपोरेशन (CESC) नामक कंपनी है, जिसकी स्थापन 1897 में हुआ था। और ये मुख्यतः बिजली आपूर्ति का कार्य करती है। इस कंपनी में बड़ा बदलाव करके ग्रुप ने इसको चार अलग अलग कंपनियों में बांटा है ताकि सबको अच्छे से मैनेज किया जा सके, वो है –

  • हल्दिया एनर्जी लिमिटेड
  • धारीवाल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड
  • नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड
  • इंटीग्रेटेड कोल माइनिंग लिमिटेड

RP – Sanjiv Goenka Group :

वहीं RP – Sanjiv Goenka Group के अंदर 15 कंपनियां शामिल है, जो विभिन्न कार्यों में संलग्न हैं जैसे, इंफ्रास्ट्रक्चर, टायर्स, IT, हेल्थकेयर, एनर्जी, रिटेल, मीडिया और मनोरंजन आदि जैसे सेक्टर शामिल है। सभी कंपनियों की लिस्ट नीचे देख सकते हैं –

Business SectorCompanies
InfrastructureKEC International
TyresCEAT Tyres
ITZensar Technologies
HealthcareRPG Life Sciences
Power and EnergyCalcutta Electric Supply Coroporation
RetailSpencer’s Retail & Nature’s Basket
Media and EntertainmentSaregama India Limited
FMCGToo Yumm
OthersHarrisons Malayalam, Firstsource, RPSG Ventures Ect.

करोड़ों का आलीशान बंग्ला और प्राइवेट एयरप्लेन :

संजीव गोयंका दिल्ली के लुटियन्स एरिया में करोड़ों के आलीशान लैविश डिज़ाइन बंग्ला में अपनी लग्ज़री लाइफ जीते हैं। वहीं उनका कोलकात के अलीपुर जो सबसे पॉश इलाकों में से एक है, वहां भी भव्य और विशाल बंग्ला है। हालांकि इन घरों की कीमत कितनी है ? इसकी जानकारी मीडिया और इंटरनेट पर कहीं मौजूद नहीं है। लेकिन इन दोनों ही विशाल लग्जरियस बंग्ले को देख कर ये अनुमान लगाया जा सकता है कि इन बंगलों की कीमत ₹100 करोड़ से अधिक है। जो Sanjiv Goenka Net Worth में शामिल है।

Sanjiv Goenka Net Worth

वहीं उनके पास खुद की प्राइवेट जेट भी है। जिसका नाम Bombardier Global 5000 Vision प्राइवेट जेट है। इसका उपयोग वो अपनी पर्सनल लाइफ में और बिजनेस के सिलसिले से एक शहर से दूसरे शहर और देश विदेशों में जाने के लिए करते हैं।

पुरानी कारों के हैं शौकीन :

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संजीव गोयंका अपने जवानी के समय के टॉप लग्ज़री गाड़ियों के शकीन हैं यानी उन्हें पुरानी और विंटेज कार्स काफी पसंद हैं। उनके सबसे फेवरेट लग्ज़री गाड़ियों में से एक है, 1971 मॉडल Jaguar E-Type V12 Convertible कार। ये गाड़ी उनकी सबसे पसंदीदा गाड़ियों में से एक है और इसको वो खुद ड्राइव करते कई बार देखे गए हैं। इसके अलावा उनके पास अन्य पुरानी और विंटेज लग्ज़री गाड़ियों की लगभग 100 कार्स का कलेक्शन है। जिसमें Land Rover, Rolls Royce, Mercedes-Benz, Jaguar आदि जैसे लग्जरी कार ब्रैंड्स शामिल हैं। जिसकी कीमत भी Sanjiv Goenka Net Worth में शामिल हैं।

निष्कर्ष – दोस्तों अपने इस आर्टिकल में Sanjiv Goenka Net Worth के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही उनसे जुड़े अन्य तथ्यों को विस्तार से जाना है। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

ये भी देखें –

Author

  • 4way News

    4WAY NEWS – एक न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको ऑटोमोबाइल, शिक्षा, मनोरंजन, बिज़नेस और खेल से जुड़ी ताज़ा और सटीक जानकारी प्रदान करता हैं। 4WAY NEWS के साथ जुड़ें और जानिए हर क्षेत्र की बेहतरीन खबरें, एक ही जगह पर!

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top