Ruturaj Gaikwad Net Worth 2025 – भारतीय क्रिकेट के ओपनर तौर के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक ऋतुराज को देखा जाता है। जो भविष्य में एक सफल ओपनर के लिए एक भरोसेमंद चेहरा हैं। गायकवाड़ ने आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने प्रदर्शन के लिए अविश्वसनीय प्रशंसक प्राप्त किए हैं।
खास बात है, गायकवाड़ ने एमएस धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाली है। CSK ने इस साल 2025 के आईपीएल ऑक्शन में ऋतुराज को 18 करोड़ रुपये की मोती रकम पर रिटेन किया था। आइये इस आर्टिकल में हम Ruturaj Gaikwad Net Worth 2025 के बारे में विस्तार से बात करते है।
कौन हैं ऋतुराज गायकवाड़ :
ऋतुराज गायकवाड़ का जन्म 31 जनवरी 1997 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। उनके पिता दशरथ गायकवाड़ DRDO (रक्षा अनुसन्धान विकास संगठन) के कर्मचारी थे। और उनकी माँ सविता गायकवाड़ एक नगरपालिका स्कूल में शिक्षिका हैं। बचपन में उनके माता पिता ने उन्हें ज्यादा पढाई करने और कम क्रिकेट खेलने के लिए उनपर कभी भी दबाव नहीं डाला। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा पुणे के सेंत जोसफ बॉयज स्कूल, खड़की ( पुणे ) से पूरी की। 13 साल की उम्र में उनके पिता ने उन्हें दिलीप वेंगसरकर अकादमी में उनका नामांकन कराया।
वर्तमान में वो घरेलु क्रिकेट में महाराष्ट्र और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। उन्होंने जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला T20 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। वो दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में CSK के बतौर ओपनर खेलते हैं। और अपने बल्लेबाज़ी से अविश्वश्नीय प्रशंसक प्राप्त किये हैं।
Ruturaj Gaikwad Net Worth 2025 :
बात किया जाये Ruturaj Gaikwad Net Worth 2025 की तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 36 करोड़ रूपए है। उनके संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा आईपीएल से आया है। उनके कमाई के जरिये में आईपीएल, BCCI का वेतन, घरेलु क्रिकेट और ब्रांड एंडॉर्समेंट शामिल है। आईये उनके कमाई के स्रोतों को थोड़ा विस्तार से जानते हैं।
IPL से कमातें हैं करोड़ों रूपए :
ऋतुराज गायकवाड़ को 2020 में CSK ने 20 लाख रूपए के बेस प्राइज पर खरीदा था। इसके बाद उन्होंने 2021 के आईपीएल सीजन में अपना बेहतरीन प्रदर्शन देके टुर्नाम्नेट में सबसे अधिक 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल किया। उनके इस बेहतर परफॉरमेंस के चल्ते 2022 के आईपीएल मेगा नीलामी में 6 करोड़ से रिटेन किया।
CSK ने इस साल 2025 के आईपीएल ऑक्शन में ऋतुराज को 18 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर रिटेन किया था। साथ ही, वो घरेलु क्रिकेट से लगभग 50 से 60 लाख रूपए कमाते है। जो उनकी कमाई के एक बड़ा जरिया है।
BCCI वेतन और ब्रांड एंडॉर्समेंट से होती है मोटी कमाई : Ruturaj Gaikwad Net Worth 2025 :
आईपीएल के अलावा उन्हें BCCI (Board of Control for Cricket in India) के ग्रेड C केटेगरी में शामिल होने के तहत उन्हें सालाना 1 करोड़ रूपए वेतन मिलता है। और भविष्य में वो ग्रेड A केटेगरी में जायेंगे तो उन्हें 3 करोड़ का सालाना वेतन दिया जायेगा।
ऋतुराज गायकवाड़ क्रिकेट के जरिये कमाई करने के अलावा की आय के अन्य स्रोतों में एडवरटाइजमेंट और ब्रांड एंडॉर्समेंट भी शामिल हैं। वो गेम्स24×7, My11Circle, SS Cricket Kits, माउंट रोड सोशल, इलेक्ट्रो प्लस और GoKratos जैसे ब्रांड शामिल हैं। जिनका एडवरटाइजमेंट करके उन्होंने करोड़ों रूपए की कमाई की है।
आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां :
वर्तमान में ऋतुराज गायकवाड़ पुणे के पिम्परी चिंचवाड़ के सांगवी इलाके में रहते हैं। लेकिन उन्होंने हाल ही पुणे के अमर के सोमेशवाड़वडी में एक नया आलिशान अपार्टमेंट खरीदा है। जिसकी कीमत 8 करोड़ रूपए है। यह अपार्टमेंट हर तरह के सुविधाओं से भरी हुई है और 2,919 वर्ग फुट की इस प्रॉपर्टी में चार पार्किंग स्पेस भी हैं। जहाँ वो अपने लग्जरी कार और बाइक्स को पार्क करतें हैं।
बात करें उनके कार क्लेक्शन की तो वो भी माही भाई की तरह गायकवाड़ को भी लग्जरी कारों और मोटरसाइकिलों में गहरी दिलचस्पी है। उनके पास एक ऑडी और एक हाई-परफॉरमेंस BMW M8 कॉम्पिटिशन कूप कार है। साथ ही एक बाइक Jawa 42 Bobber भी उनके गाड़ियों के कलेक्शन में शमिल है।
निष्कर्ष – दोस्तों आपने इस पोस्ट में Ruturaj Gaikwad Net Worth 2025 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी को विस्तार से प्राप्त किया है। जिसमे अपने उनका परिचय, उनका नेटवर्थ, कमाने के जरिया और उनके आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियों के बारे में देखा। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने क्रिकेट लवर दोस्तों को जरूर शेयर करें।
ये भी पढ़े –
- Ajinkya Rahane Net Worth : करोड़ों का बांग्ला और लक्ज़री गाड़ियों के शौक़ीन हैं अजिंक्या रहाणे। जानिए कितने करोड़ के संपत्ति के हैं मालिक ?
- Mahendra Singh Dhoni Net Worth: जाने धोनी कैसे जीते हैं आलीशान जिंदगी ? और कैसे बनाये 1 हजार करोड़ से भी ज्यादा की सम्पति।
- Virat Kohli Net Worth, जानिए कितनी है विराट कोहली की कुल संपत्ति।