Roshni Nadar Net Worth – अगर बात करें भारत की सबसे अमीर औरत की तो आपके मन में सबसे पहले अम्बानी या फिर अडानी परिवार की कोई महिला का ख्याल आता होगा। लेकिन असल में भारत की सबसे अमीर महिला रौशनी नादर मल्होत्रा बनी है, जो ग्रुप के संस्थापक शिव नादर की बेटी हैं। उनके भारत की सबसे अमीर महिला होने का कारण यह है की हाल ही में उनके पिता शिव नादर ने अपनी कंपनी HCL का 47% शेयर अपनी बेटी रौशनी नादर को सौंप दी है। जिसकी वजह से भारत की सबसे अमीर महिला और तीसरी सबसे अमीर हस्ती बन चुकी है। तो आईये जानते Roshni Nadar Net Worth के बारे में और उनसे जुड़े कई जानकारियां भी –

कौन हैं रोशनी नादर मल्होत्रा ?
रौशनी का जन्म 1982 को शिव नादर के घर में हुआ था। उनके पिता भारत के जाने माने बिजनेसमैन हैं जिन्होंने एचसीएल कंपनी की शुरुआत की थी। रौशनी नादर दिल्ली में पली बढ़ीं और अपनी शुरूआती पढाई दिल्ली के बसंत वेल्ली स्कूल में पूरी की और ब्रिटैन की नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय से संचार में स्नातक किया और केलॉग स्कूल ऑफ़ मॅनॅग्मेंट से MBA की डिग्री ली। और अभी उनकी उम्र 42 साल है और उन्होंने 2009 में शिखर मल्होत्रा से शादी की थी और आज उनके दो बच्चे भी हैं। वर्तमान समय में उन्होंने सावित्री जिंदल को पीछे छोड़ दिया है और भारत की सबसे अमीर महिला बन चुकीं हैं।
Roshni Nadar Net Worth कितनी है ?
अगर बात किया जाये उनकी टोटल नेटवर्थ की तो ‘ ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स ‘ के रिपोर्ट्स के मुताबिक रौशनी नादर की कुल संपत्ति 3.13 लाख करोड़ रुपये की है, और अमेरिकी डॉलर में 42 बिलियन डॉलर होता है। जो अम्बानी और अडानी के बाद भारत की तीसरी सबसे अमीर हस्ती हैं। रौशनी एचसीएल टेक्नोलॉजी के चेयरपर्सन है। 2019 में फ़ोर्ब्स के वर्ल्ड 100 पॉवरफुल वीमेन की लिस्ट में रौशनी 60 वें स्थान पर थी। साथ ही वो HCL Corporation की CEO भी है जो सभी एचसीएल ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है।
साथ ही वो 2020 में HCL tech की चेयरपर्सन भी बनी थी और उनके नेतृत्व में एचसीएल ने 13,740 करोड़ रूपए में अपने इतिहास की सबसे बड़ा अधिग्रहण जो की 7 IBM का था, उसका उत्पादन किया।

115 करोड़ का घर और लक्जरी गाड़ियां:
रौशनी दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी में 115 करोड़ का आलिशान बंगला में रहती है। इस शानदार बंगले में हर तरह की सुविधाएँ मौजूद है। शानदार गार्डन, बेहद खूबसूरत इंटीरियर, बड़ी कार पार्किंग जैसी फैसिलिटी शामिल है। साथ ही उनकी कार कलेक्शन भी उतनी ही शानदार है जिसमें लग्जरी गाड़ियां जैसे BMW, मर्सडीज और रेंज रोवर शामिल है।
समाज सेवी भी हैं रोशनी नादर:
समाजसेवा में भी रोशनी आगे रहतीं हैं। वो सिर्फ अपने बिजनेस को ही नहीं, बल्कि समाज सेवा का कार्य भी बखूबी निभा रही है। शिक्षा और सामाजिक सुधार के लिए काम करने वाले शिव नादर फाउंडेशन की ट्रस्टी खुद रौशनी नादर हैं। इसके अलावा शिव नादर यूनिवर्सिटी, विद्या ज्ञान स्कूल और SSN कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग जैसे शैक्षणिक संस्थान भी शिव नादर फाउंडेशन द्वारा ही संचालित होती है। भारत के प्राकृतिक विरासत की सुरक्षा करने के लिए द हैबिटैट्स ट्रस्ट की भी स्थापना की। रौशनी नादर की यही समाजसेवा का कार्य लोगों को काफी पसंद आता है।
भारत – अमेरिका सम्बन्ध में निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका:
रोशनी नादर भारत – अमेरिका स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स के सदस्य में शामिल हैं। साथ ही HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही है।
निष्कर्ष – तो साथियों आपने इस आर्टिकल में देश की सबसे अमीर महिला Roshni Nadar Net Worth के साथ साथ उनसे जुडी कई जानकारियों को जाना। अगर यह जानकारी आपको पसंद आयी हो तो इसे आपके फ्यूचर मिलिनियर दोस्तों को जरूर शेयर करें।