Rishabh Pant Net Worth – भारतीय क्रिकेट टीम के एक सबसे अच्छे बैटमैन और विकेट कीपर ऋषभ पंत आज अपने कैरियर के इस मुकाम पर हैं जहां पर लोगों का सपना होता है। और उन्होंने क्रिकेट के बदौलत काफी सारा नाम, दौलत, इज्जत और शोहरत हासिल किया है। लेकिन फ़िलहाल वो इस साल 2025 के आईपीएल सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

इस साल के आईपीएल मेगा नीलामी में ऋषभ पंत सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी बन गए थे। हालांकि वो आईपीएल के मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। आइए इस आर्टिकल में हम आपको Rishabh Pant Net Worth के बारे सभी जानकारी विस्तार से बताते हैं। साथ में उनके कमाने के ज़रिए को भी जानेंगे कि कैसे वो हर साल करोड़ों रूपये की कमाई करते हैं।
Rishabh Pant Biography :
ऋषभ पंत का जन्म 4 अक्टूबर 1997 (आयु – 27 वर्ष) को उत्तराखंड के रुड़की में हुआ था। उनके पिता राजेंद्र पंत और माता सरोज पंत हैं। वहीं उनकी एक बहन भी है साक्षी पंत जो ऋषभ से बड़ी हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा ‘ द इंडियन पब्लिक स्कूल, देहरादून ‘ से किया। फिर उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से बी-कॉम में अपनी स्नातक की डिग्री प्राप्त की। ऋषभ 12 साल के उम्र से ही अपनी मां के साथ वीकेंड पर दिल्ली जाकर सोनेट क्रिकेट एकेडमी में प्रोफेशनल क्रिकेट की ट्रेनिंग लेते थे। जहां वो कोच तारक सिन्हा के नज़र में आए फिर उनके अंडर में रहकर ट्रेनिंग शुरू कर दी।
उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआत 22 अक्टूबर 2016 को रणजी ट्रॉफी में खेलने से की थी। वहीं, उन्होंने 1 फरवरी 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना T20 डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 18 अगस्त 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू और 21 अक्टूबर 2018 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ ODI डेब्यू किया। और वर्तमान में वो 2015 से अबतक घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली और IPL में 2016-2024 तक दिल्ली कैपिटेल्स में खेला। वहीं इस साल 2025 के आईपीएल सीजन में LSG के बतौर कप्तान खेल रहे हैं। वो भारतीय क्रिकेट के दाएं हाथ के विकेट कीपर बल्लेबाज़ हैं।
- पूरा नाम – ऋषभ राजेंद्र पंत
- उपनाम – गिलक्रिस्ट
- जन्म – 4 अक्टूबर 1997
- जन्म स्थान – रुड़की, उत्तराखंड
- पिता – राजेंद्र पंत
- माता – सरोज पंत
- शिक्षा – दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज
- बोलिंग – राइट आर्म मीडियम
- बैटिंग – बाएं हाथ
- रोल – विकेट कीपर बल्लेबाज़
- जर्सी नंबर – 17
- आईपीएल टीम – लखनऊ सुपर जायंट्स
IPL 2025 में रहा खराब प्रदर्शन :
लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइज ने उनको 27 करोड़ रुपए की काफी बड़ी और भारी भरकम धनराशि पर खरीदा था। इसी के साथ वो इस बार के आईपीएल सीजन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं। लेकिन उनके इस कारण प्रदर्शन के कारण उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनकर से एक बार डांट भी सुनना पड़ा। और सोशल मीडिया पर ट्रोल और मीम भी बनाए जा रहे हैं। इस साल के आधे सीजन खतम हो गए हैं, और ऋषभ पंत अपने परफोर्मेंस को सुधार में नहीं ला पा रहे हैं। लेकिन ये तो किसी के कैरियर के अंदर उतार चढ़ाव देखे ही जाते हैं।

मरते मरते बचे पंत :
साल 2022 का अंत उनके लिए जिंदगी का सबसे बुरे वक्त था। हुआ ये कि एक रात वो अपनी मर्सिडीज कार से जब ऋषभ पंत अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में उनके कार का बहुत बड़ा एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना भयानक था कि कार में आग लग गई जल्दी से लोकल लोगों द्वारा उनको अस्पताल के जाया गया।
अस्पताल में उनकी जान तो बच गई लेकिन हालत देख कर ऐसा लग रहा था जैसे कि ऋषभ अब कभी भी मैदान पर नहीं आ पाएंगे। लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था। और 2 साल के लंबे समय के बाद 2024 में उन्होंने क्रिकेट में वापसी कर ली और इस साल 2025 के आईपीएल में खेल रहे हैं। चलिए अब Rishabh Pant Net Worth के बारे में भी जान लेते हैं।
Rishabh Pant Net Worth :
भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज़ और विकेट कीपर ऋषभ पंत आज काफी अमीर हैं। और रईसी लाइफ जीते हैं बात करें Rishabh Pant Net Worth की तो मीडिया में उपलब्ध जानकारी के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 1 अरब यानि ₹100 करोड़ से भी अधिक अंकी गई है। जिसको उन्होंने क्रिकेट में कैरियर बनाने के बाद कमाए हैं।
जिसमें क्रिकेट के अलावा BCCI कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल की नीलामी, ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन, प्रोमोशन आदि के द्वारा कमाए हैं। जो Rishabh Pant Net Worth को बढ़ाने में एक बड़ा योगदान दिया है। आइए उनके कमाने के स्रोतों को एक एक करके विस्तार से जानते हैं।
BCCI सैलरी :
ऋषभ पंत BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल है। और उनको सभी खिलाड़ियों के ग्रेड A में शामिल किया गया है। जिसके तहत उनको सालाना ₹5 करोड़ रुपए वेतन के तौर पर दिए जाते हैं। जो उनकी कमाई के बड़े जरियों में से एक है।
आईपीएल सैलरी :
Rishabh Pant Net Worth में सबसे बड़ा योगदान है उनके आईपीएल द्वारा दिए गए पैसे की। साल 2016 में उनको दिल्ली डेयरडेविल्स ने ₹1.90 करोड़ में खरीदा था। फिर 2018 में ₹8 करोड़ में रिटेन किया, वहीं 2022 में दिल्ली कैपिटल ने 16 करोड़ रुपए की भारी कीमत पर फिर से रिटेन किया। और इस साल के आईपीएल मेगा नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनको 27 करोड़ रुपए की एक बड़ी धनराशि देकर अपने टीम में शामिल कर LSG का कप्तान बना दिया। उनके सभी IPL Price लिस्ट नीचे देख सकते हैं।
ब्रांड एंडोर्समेंट :
ऋषभ पंत ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी करोड़ों रुपए कमाते हैं। उन्होंने कई सारे ब्रांड से कॉलेब किया है जिले लिए उन्होंने 3.5 से 4 करोड़ रुपए तक चार्ज किए हैं। उन ब्रांड्स को नीचे देख सकते हैं –
- Adidas
- Dream11
- IODEX
- Nasher Miles
- Sunspareils Greenlands (SG)
- Swiggy
- D2H
- Goibibo
- Techjockey
- Aakash Educational institutions

Rishabh Pant Car Collection :
उनके पास कई सारे लग्ज़री गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है जिसमें Audi A8, Ford Mustang GT, Mercedes Benz GLC Hyundai i20 और Range Rover Sport जैसी करोड़ों की कीमत वाली लग्ज़री गाड़ियां उनके कार कलेक्शन में शामिल हैं।
बड़ा सा आलीशान बंग्ला :
ऋषभ पंत के पास दिल्ली के उत्तम नगर में एक 5000 स्क्वायर फीट का लग्जरियस और आलीशान बंग्ला है। जिसमें शानदार लीविंगरूम, स्वीमिंगपूल, बड़ी बालकनी, होम जिम, छत पर सुंदर सा गार्डन और होम थिएटर जैसे कई सारी सुविधाएं लैस हैं। जिसमें वो अपने माता पिता के साथ रहते हैं.
निष्कर्ष – दोस्तों अपने इस आर्टिकल में Rishabh Pant Net Worth के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही उनसे जुड़े अन्य तथ्यों को विस्तार से जाना है। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
ये भी देखें –
- Shikhar Dhawan Net Worth : लग्ज़री गाड़ियां, करोड़ों का आलीशान बंग्ला और लग्ज़री लाइफस्टाइल, जानिए पूरी डिटेल्स
- Kuldeep Yadav Net Worth : लग्ज़री गाड़ियों का कलेक्शन, आलीशान बंग्ला, और बेहतरीन लाइफस्टाइल जीते हैं कुलदीप यादव
- Bhuvneshwar Kumar Networth : लग्ज़री गाड़ियां, करोड़ों का बंगला और सुंदर पत्नी। जानिए भुवनेश्वर कुमार के बारे में सबकुछ