Rahul Gandhi Net Worth – राहुल गांधी इस समय मीडिया में काफी चर्चे में बने हुए हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल शिक्षक घोटालों के ऊपर चिट्ठी लिखकर राष्ट्रपति को शिकायत की है। और उन्होंने इस मामले में राष्ट्रपति का हस्तक्षेप की मांग की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का साफ साफ कहना है कि निष्पक्ष तरीकों से चुने गए उम्मीदवारों को जारी रखने की अनुमति दिया जाए इसी कारण से राहुल गांधी चर्चा का विषय बने हुए हैं। और लोग उनसे संबंधित सभी जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं और उनसे जुड़ी कई सवालों को इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। जिनमे से एक है, Rahul Gandhi Net Worth कितनी है ?

भारत के दिग्गज़ राजनीतिज्ञों में से एक और लोकसभा में विपक्ष के नेतृत्वकर्ता राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखकर एग्जैक्टली ये कहा कि –
“मैंने भारत के माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के नाम पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में हज़ारों योग्य स्कूल शिक्षकों के मामले में हस्तक्षेप करने की माँग की है जिन्होंने न्यायपालिका द्वारा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने के बाद अपनी नौकरी खो दी है, मैंने उनसे अनुरोध किया है कि वे सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक क़दम उठाने का आग्रह करें कि निष्पक्ष तरीक़े से चुने गए उम्मीदवारों को जारी रखने की अनुमति दी जाएँ।”
– राहुल गांधी (कांग्रेस नेता)
Rahul Gandhi Biography :
राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिली और देहरादून में रहकर पूरा किया और अपना बचपन भी वहीं बिताया। परन्तु केवल 14 साल के थे जब उनकी दादी और तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी जी की उनके सुरक्षाकर्मी द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद उनके पिता प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की भी श्रीलंका के आतंकवादी संगठन LTTE द्वारा हत्या कर दिया गया। जिससे उनकी सुरक्षा के कारण उन्हें होम स्कूल किया गया।
उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अपनी स्नातक की पढ़ाई लड़ने गए लेकिन पिता के हत्या के बाद USA के रोलिंस कॉलेज, फ्लोरिडा में अपनी स्नातक की डिग्री पूरी की। बात करे इनके पॉलिटिकल साइड को तो गांधी ने 2004 में 2004 से लोकसभा से सीट जीती, 2009 और 2014 में पुनः चुनाव जीतने के बाद, गांधी ने कांग्रेस को 2014 और 2019 भारतीय सांसदीय चुनावों में नेतृत्व दिया और 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को काफी अच्छा खासा टक्कर दिया। और फिलहाल अभी वो संसद में विपक्ष के नेतृत्वकर्ता है।
- पूरा नाम – राहुल राजीव गांधी
- जन्म – 19 जून 1970
- जन्म स्थान – नई दिल्ली, (भारत)
- आयु – 54 वर्ष
- पिता – पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी
- माता – सोनिया गांधी
- पत्नी – नहीं (अविवाहित)
- शिक्षा – हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और रोलिंस कॉलेज फ्लोरिडा (USA)
- पेश – राजनीतिज्ञ
- राजनीतिक दल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
- वर्तमान – लोकसभा में विपक्ष के नेतृत्वकर्ता

Rahul Gandhi Net Worth :
Rahul Gandhi Net Worth की बात करें तो चुनावी फ़हलनामे में दिए गए जानकारी के अनुसार राहुल गांधी की कुल संपत्ति लगभग 20 करोड़ रुपए की है। जिसमें से 9 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 11 करोड़ रुपए से अधिक की अचल संपत्ति शामिल है। वहीं इनके पास कुल नगद राशि 55 हजार रुपए है। इसके अलावा उन्होंने लिस्टेड कंपनियों में भी इन्वेस्ट किए हैं। जिसकी टोटल वैल्यू करीब 4.3 करोड़ रुपए है। वहीं म्यूचुअल फंड में 3.81 करोड़ रुपय डिपॉजिट दिए है यानि डाल रखे हैं।
निष्कर्ष – दोस्तों अपने इस आर्टिकल में Rahul Gandhi Net Worth के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही उनसे जुड़े अन्य तथ्यों को विस्तार से जाना है। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।