महाराष्ट्र में सेना के हथियार फैक्ट्री में धमाका, 8 मौतें कई गंभीर रूप से घायल।

महाराष्ट्र में सेना के हथियार फैक्ट्री में धमाका, 8 मौतें कई गंभीर रूप से घायल।

Ordnance Factory Blast – महाराष्ट्र के भंडारा स्तिथ सेना के हथियार फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे धमाका हुआ , धमाका इतने तेज़ था के लगभग पांच किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हैं बताये जा रहे है।

भंडारा कलेक्टर संजय कोलते ने बताया कि धमाके से फैक्ट्री की छत गिर गई, जिसमें 13 से 14 लोगों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

धमाका इतना जोरदार था की धमाके के बाद लोहे के टुकड़े इधर उधर बिखरे मिले। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विस्फोट जवाहर नगर इलाके में स्थित फैक्ट्री के LTP (लॉन्ग टर्म प्लानिंग) सेक्शन में हुआ।

जहाँ RDX बनता है उस ब्रांच में हुआ धमाका।

जवाहरनगर स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। यहां RDX बनाने का कार्य किया जाता है। इसी में यह विस्फोट हुआ। जिस बिल्डिंग में धमाका हुवा वह पूरी तरह नष्ट हो चूका है।

रक्षा मंत्री बोले- राहत के प्रयास जारी घटना को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- महाराष्ट्र के भंडारा में आयुध कारखाने में हुए विस्फोट के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बचाव दल घटनास्थल पर तैनात हैं। प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

धमाके के बाद के कुछ तस्वीर –

तस्वीर 1 

Ordnance Factory Blast

तस्वीर 2 

Ordnance Factory Blast

तस्वीर 3 

महाराष्ट्र में सेना के हथियार फैक्ट्री में धमाका, 8 मौतें कई गंभीर रूप से घायल।

तस्वीर 4 

महाराष्ट्र में सेना के हथियार फैक्ट्री में धमाका, 8 मौतें कई गंभीर रूप से घायल।

तस्वीर 5 

सेना के हथियार फैक्ट्री

ये भी पढ़े – ISRO ने जारी की MAHAKUMBH की तस्वीर अंतरिक्ष से कैसा दिख रहा महाकुंभ।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top