Mamta Banerjee Net Worth – भारत के एक सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में से एक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज कल काफ़ी चर्चे में हैं। वक़्फ़ संशोधन कानून के पास हो जाने पर नाराज़ मुसलमानों द्वारा इसको गैर संवैधानिक बता कर इसके विरोध में भारत के कोने कोने में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के साथ कई राज्यों जैसे केरल, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के सरकारों ने इसे गैर संवैधानिक साबित कर अपने राज्य में लागू नहीं होने दिया। ममता बनर्जी भी काफी अच्छे से समझकर इस फैसले को लिया है।

साथ ही बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में 25 हजार से अधिक शिक्षक, शिक्षिकाओं और अन्य कर्मचारियों की भर्ती को रद्द कर दिया गया। इस फैसले को इससे पहले कोलकाता हाइ कोर्ट ले लिया था। कोलकाता HC के इस फैसले पर ममता बनर्जी ने सवाल उठाए हैं और उनकी टिप्पणी के खिलाफ भाजपा सांसद ने मुख्य न्यायाधीश को पात्र लिखकर शिकायत की है। इसीलिए ममता बनर्जी चर्चे का विषय बनी हुई हैं। आइए जानते हैं, Mamta Banerjee Net Worth और उनसे जुड़े बातों के बारे में जानते हैं।
Mamta Banerjee Biography :
पश्चिम बंगाल की 12 वीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को हुआ था। उनके पिता प्रोमलेश्वर बनर्जी और माता गायत्री बनर्जी थी। जब ममता केवल 17 वर्ष की थी तब उनके पिता के बीमारी का इलाज़ न होने के कारण मृत्यु हो गया। उन्होंने बसंती देवी कॉलेज से अपनी स्नातक की डिग्री प्राप्त कर जोगेश चौधरी लॉ कॉलेज से अपनी कानून की डिग्री प्राप्त की। वो 22 मई 2009 से 19 मई 2011 तक केंद्र सरकार में भारत के रेल मंत्री रही थी।
इसके बाद 20 मई 2011 से वर्तमान तक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी हुई हैं। और उनका तीसरा कार्यकाल खत्म होने वाला है। वो 1970 – 1997 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और फिर 1997 से अब तक सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस राजनीतिक दल में शामिल हैं। उन्होंने कभी शादी नहीं की और वो हरीश चटर्जी स्ट्रीट, कोलकाता में उनका निवास स्थान हैं। और बंगाल की जनता उनको ” दीदी ” के नाम से पुकारती है।
- पूरा नाम – ममता बनर्जी
- उपनाम – दीदी ( ममता दीदी )
- जन्म – 5 जनवरी 1955
- जन्म स्थान – पश्चिम बंगाल
- आयु – 70 वर्ष
- पिता – प्रोमलेश्वर बनर्जी
- माता – गायत्री बनर्जी
- शिक्षा – जोगेश चौधरी लॉ कॉलेज, और यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता
- पेश – राजनीतिज्ञ
- पद – मुख्यमंत्री
- कार्यकाल – 22 मई 2009 – 19 मई 2011 (रेल मंत्री) 20 मई 2011 – वर्तमान (मुख्यमंत्री), पश्चिम बंगाल

Mamta Banerjee Net Worth :
Mamta Banerjee Net Worth के बारे में मीडिया में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि ममता भारत की सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों की लिस्ट के सबसे ऊपर के पायदान पर हैं। यानी ममता बनर्जी भारत के सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं। मीडिया के अनुसार उनके पास केवल 15 लाख रुपए की संपत्ति है। जो कि किसी सामान्य भारतीय के संपत्ति के बराबर है। ममता लगभग 15 सालों से बंगाल की CM और उससे पहले 2 साल केंद्र में रेल मंत्री भी रह चुकी है।
लेकिन उनके पास इतनी कम संपत्ति है कि जितना एक आम नागरिक के पास हो। बताया जाता है कि 2016 में ममता बनर्जी के पास लगभग 30 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति थी। जो कि वर्तमान समय में बढ़ने के विपरीत कम होकर केवल 15 लाख रुपया रह गए हैं। उनके बारे में बड़ी अच्छी बात कही जाती है कि वो सरकारी पैसों का एक कप चाय तक नहीं पीती हैं। और आज Mamta Banerjee Net Worth केवल 15 लाख के हिसाब से वो भारत के सबसे गरीब मुख्यमंत्री में सबसे शीर्ष पर बनी हुई हैं।
निष्कर्ष – दोस्तों अपने इस आर्टिकल में Mamta Banerjee Net Worth के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही उनसे जुड़े अन्य तथ्यों को विस्तार से जाना है। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
इसे जरूर पढ़ें –
- Arvind Kejriwal Net Worth : जानिए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के संपत्ति के बारे में सबकुछ
- Sanjeev Kapoor Net Worth : ये हैं भारत के सबसे अमीर बावर्ची, हैं ₹1100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक
- Shubman Gill Net Worth : लग्ज़री गाड़ी, आलीशान बंग्ला और 7 करोड़ रुपय सैलरी शुभमन गिल हैं करोड़ों के मालिक