Mahindra XUV700 Ebony Edition – महिंद्रा ने पहली बार अपने XUV 700 के इंटीरियर को फुल ब्लैक थीम में लॉन्च किया। लुक और डिज़ाइन के मामले में काफी अच्छा और स्टाइलिश है। हालाँकि ये अपने रेगुलर XUV700 के ऊपर ही बेस्ड है लेकिन इसकी कीमत उनसे 15000 रूपए अधिक है। ये ऑल ब्लैक वर्जन लोगों को काफी पसंद आ रही है। और इसकी बुकिंग और डिलीवरी तेजी से हो रही है।

महिंद्रा XUV700 विशेष रूप से FWD सेटअप के साथ उपलब्ध है, और यह कार हाई स्पेक AX7 और AX7 L ट्रिम्स के 7-सीटर वेरिएंट पर बेस्ड है। महिंद्रा ने इस स्पेशल एडिशन में ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर थीम दिया है, जबकि इसमें रेगुलर मॉडल जैसी ही सुविधाएँ दी गई हैं। तो आईये Mahindra XUV700 Ebony Edition के ऊपर एक विस्तृत नज़र डालते हैं।
Mahindra XUV700 Ebony Edition फीचर्स और स्पेस :
महिंद्रा ने अपने मशहूर SUV XUV700 का एक स्पेशल एबोनी एडिशन भारतीय बाजार में उतारा है, इसका इंटीरियर के साथ साथ एक्सटेरियर भी ऑल ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस बोल्ड एंड ब्लैक एडीशन वाले वर्जन के अंदर रेगुलर मॉडल वाला ही फीचर्स रखा है जिसमें , ADAS सिस्टम, Flush-fitting door handles, LED हेडलैम्प्स, Panoramic sunroof, 360-डिग्री कैमरा, डुअल ज़ोन क्लाइमेट कण्ट्रोल, Adaptive cruise control, TPMS, ESP,Sony-sourced 12 speaker music system, EPB जैसे फीचर्स शामिल है।
बात करे गाड़ी में स्पेस की इसमें आपको 6-7 सीटर सिटींग स्पेस मिलता है जो की फैमिली कार के पर्सपेक्टिव से एकदम परफेक्ट है। और 3rd रो में भी बैठने की अच्छी जगह है, और इसके अलावा इसमें 240 लीटर का बूट स्पेस इसको फैमिली ट्रिप के लिए बिलकुल अच्छी कार बनाती है।
इंजन और माइलेज :
महिंद्रा ने इस कार में 2198 CC का mhawk इंजन दिया है, जो 182bhp का पावर 450nm का टॉर्क जेनरेट करता है। और 4 सिलेंडर वाली इस कार में टर्बो चार्ज के साथ आटोमेटिक ट्रांसमिशन और 6 स्पीड गियर बॉक्स मिलता है।
और बात करे इसके माइलेज को तो डीजल इंजन वाले इस SUV में ARAI के अनुसार 16.57 किमी/लीटर का माइलेज मिलता है जो इसे फ्यूल सफिशिएंट बनता है। 60 लीटर का फ्यूल टैंक और बीएस6 2.0 का एमिशन नॉर्म्स कंप्लायंस मिलता है।
Mahindra XUV700 Ebony Edition Interior and Exterior:

महिंद्रा XUV 700 में इंटीरियर और एक्सटेरियर दोनों ही काफी प्रीमियम है। इंटीरियर की बात करे 10.25 inch का डिजिटल क्लस्टर, फर्स्ट रो में यूएसबी और सेकंड रो में सी-टाइप, स्मार्ट clean zone, वैनिटी मिरर इल्युमिनेशन, लैदर व्रैप स्टेरिंग और गियर-शिफ्ट सलेक्टर जैसी सुविधाएँ देखने को मिलते हैं।
वहीँ बात करे इसके एक्सटेरियर की तो एडजस्टेबल headlamps, रेन सेंसिंग वाइपर, रियर विंडो वाइपर, व्हील कवर्स, इलेक्ट्रिक बूट ओपनिंग, 18 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स के अलावा और भी बहुत सारे फीचर्स हैं।
Mahindra XUV700 Ebony Edition Price And Variants :
ये नई डार्क एडिशन अपने रेगुलर XUV700 के ऊपर ही बेस्ड है लेकिन इसकी कीमत उनसे 15000 रूपए अधिक है। ये ऑल ब्लैक वर्जन लोगों को काफी पसंद आ रही है। और इसकी बुकिंग और डिलीवरी तेजी से हो रही है।
फ्यूल एंड ट्रांसमिशन | AX7 | AX7L |
पेट्रोल मैन्युअल ट्रांसमिशन | Rs 19.64 लाख | उपलब्ध नहीं है। |
पेट्रोल आटोमेटिक ट्रांसमिशन | Rs 21.14 लाख | Rs 23.24 लाख |
डीजल मैन्युअल ट्रांसमिशन | Rs 20.14 लाख | Rs 22.39 लाख |
डीजल आटोमेटिक ट्रांसमिशन | Rs 21.79 लाख | Rs 24.14 लाख |
निष्कर्ष – दोस्तों आपने इस आर्टिकल में Mahindra XUV700 Ebony Edition के बारे में सबकुछ विस्तार से जाना है। अगर आपको यह इनफार्मेशन पसंद आयी है तो इसे अपने कार लवर्स दोस्तों के पास जरुर शेयर करें।