मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में भगदड़ मच गयी थी। जिसमे बिहार के गोपालगंज के 4 और पटना की 1 महिलाओं की मौत हो गयी है।
खबर विस्तार से – Kumbh Bhagdar Me Bihar Ke 4 Mahilaon Ki Maut
प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ मेले में मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ मच गयी थी, जिसमे सरकारी आंकड़े , जानकारी के अनुसार 30 लोगों की मौत और कई लोग जख्मी हुए थे। डीआईजी ने बताया के कुछ बैरिकेट्स टूटने की वजह से यह हादसा हुआ , भगदड़ में श्रद्धालुओं को जमीन पर गिरने और कुचले जाने की वजह से मृत्यु हुयी है।
कुम्भ में भगदड़ से बिहार के 5 महिलाओं की गयी जान,
कुम्भ में हुयी भगदड़ में बिहार के गोपालगंज से कुम्भ स्नान करने गए 4 महिला श्रद्धालुओं की भगदड़ में मौत हो चुकी है। मृत्यु की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी। मृतकों की पहचान हो चुकी है जिसमे , पटना जिले के मनेर प्रखंड स्थित गौरैयास्थान जीवराखन टोला की रहने वाली सिया देवी इस हादसे का शिकार हो गईं।
- बरौली थाना क्षेत्र के माड़नपुर गांव के तारकेश्वर सिंह की पत्नी शिव कली देवी (60)
- उचकागांव थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव के बच्चा दुबे की पत्नी कांति देवी (65)
- श्यामपुर गांव के धुरेन्द्र गोंड की पत्नी तारा देवी।
- रामनगर गांव के भुटेली मांझी की पत्नी सरस्वती देवी।
- गौरैयास्थान जीवराखन टोला पटना – सिया देवी।
सोनू सिंह ने बताया की मेरी दीदी शिव कली देवी अपने बेटी और नाती के साथ कुम्भ गयी थी खबर तब मिली जब हादसे वाले रात की सुबह नाती ने फ़ोन कर बताया की उस रात भगदड़ में नानी की मौत हो चुकी है, खबर सुनते ही घर में चीख पुकार मच गयी।