दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल और फाफ डु प्लेसी को छोड़ क्यों बनाया Axar Patel को कैप्टन।

अगले हफ्ते 22 मार्च से IPL का सीजन स्टार्ट होने वाला है। और सभी टीमों के कैप्टन्स चुने जा चुके हैं। और सभी टीम जोरों शोरों से IPL 2025 के लिए प्रैक्टिस में लगे हैं। इसी बीच खबर निकल कर के आ रही है की दिल्ली कैपिटल्स का कॅप्टन KL राहुल को नहीं बल्कि Axar Patel को बनाया जा रहा है।

axar patel
Delhi Capitals New Captain

दिल्ली फ्रेंचाइजी टीम ने कुछ समय पहले ही बात की सुचना दी है। पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनेंगे किन्तु टीम ने अक्षर पटेल को तवज्जो दी है। और इसी वजह से वो अभी मीडिया में चर्चे में हैं। आईये अक्षर पटेल से जुडी सारी जानकारियां लेते हैं।

कौन हैं Axar Patel ?

अक्षर पटेल का पूरा नाम अक्षर राजेशभाई पटेल है जिनका जन्म 20 जनवरी 1994 में गुजरात के आणंद में हुआ था। एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं , जो भारतीय क्रिकेट टीम  के लिए खेल के सभी फॉर्मेट में  एक ऑलराउंडर के रूप में खेलते हैं। साथ ही वो डोमेस्टिक में गुजरात के लिए और IPL में दिल्ली के तरफ से खेलते है।

अक्षर बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ एक ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज भी हैं। और उन्होंने T20 वर्ल्ड कप 2024 और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 दोनों ही टूर्नामेनेट में भारत को जीतने में अहम् भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत किंग्स इलेवन पंजाब के साथ 2014 के आईपीएल सीजन से शुरू किया। और वर्तमान में 2021 से वो दिल्ली कैपिटल्स के ओर से खेलते हैं।

axar patel

क्यों चर्चे में हैं अक्षर पटेल ?

हाल ही में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से टीम का कैप्टन नियुक्त किया गया। टीम में केएल राहुल और फाफ डु प्लेसी के बाद टीम के कॅप्टन बनने के लिए सबसे बड़े दावेदार थे। दिल्ली कैपिटल्स ने फैंस का इंतजार खत्म किया और अपने नए कैप्टन के रूप में अक्षर पटेल को नियुक्त करने का ऐलान किया है।

Axar Patel को दिल्ली कैपिटल्स ने IPL मेगा ऑक्शन से पहले 16.50 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। कप्तानी की रेस में केएल राहुल और फाफ डु प्लेसी का भी नाम शामिल था। दोनों के नामों पर विचार किया गया और केएल राहुल को कैप्टैन्सी सौंपने की पेशकश की गई लेकिन उन्होंने यह पद अस्वीकार किया और आखिर में  Axar Patel को टीम की जिम्मेदारी दी गई है।

अक्षर के कप्तान बनने पर केएल राहुल का रिएक्शन

राहुल को कथित तौर पर टीम की कमान सँभालने की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया। इसी वजह से टीम के नए कॅप्टन के रूप में Axar Patel को चुना गया। अक्षर पटेल को कप्तानी मिलने के बाद केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अक्षर को बधाइयाँ देते हुए कहा की बधाई हो बापू, आपको इस जर्नी में शुभकामनाएं और हमेशा आपके साथ हूँ। “ राहुल का ऐसा रिएक्शन देख के फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया और कहा की राहुल ही हमारे असली कप्तान है और उन्होंने हमारे दिलों को फिर से जीत किया है।  

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals)

निष्कर्ष – अपने इस पोस्ट में दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान Axar Patel और उनसे जुड़े ख़बरों को जाना। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे अपने क्रिकेट लवर दोस्तों को जरूर शेयर करें।

Author

  • 4way News

    4WAY NEWS – एक न्यूज़ प्लेटफॉर्म है जो आपको ऑटोमोबाइल, शिक्षा, मनोरंजन, बिज़नेस और खेल से जुड़ी ताज़ा और सटीक जानकारी प्रदान करता हैं। 4WAY NEWS के साथ जुड़ें और जानिए हर क्षेत्र की बेहतरीन खबरें, एक ही जगह पर!

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top