Bhuvneshwar Kumar Networth – भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। आज उनके पास लगभग 75 करोड़ रुपए की संपत्ति है। ये आंकड़ा सटीक नहीं है, लेकिन कई सारे मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि भुवि लगभग 75 करोड़ रुपए के मालिक हैं। उन्होंने साल 2009 में अपने IPL कैरियर की शुरूआत RCB के साथ खेलते हुए किया था।

इस साल के IPL सीज़न में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में ही नजर आ रहे हैं। उन्हें 2025 के IPL ऑक्शन में RCB ने 10.75 करोड़ रुपय की मोटी रकम देकर अपने टीम में शामिल किया है। भुवनेश्वर IPL के अलावा BCCI के वेतन, और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी करोड़ों रुपए कमाते हैं। आइए जानते है Bhuvneshwar Kumar Networth और उनसे जुड़े सभी जानकारियों को –
Bhuvneshwar Kumar Biography :
भुवनेश्वर कुमार का जन्म 5 फ़रवरी 1990 को उतर प्रदेश के मेरठ शहर में हुआ था। उनके पिता किरण पाल सिंह एक पुलिस अधिकारी (इंस्पेक्टर) थे और माता इंद्रेश सिंह गृहणी (हाउसवाइफ) हैं। उन्होंने 25 दिसंबर को T20 और 30 दिसंबर 2012 पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और 22 फ़रवरी 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी टेस्ट कैरियर की शुरुआत किया था।
घरेलू क्रिकेट में उतर प्रदेश और वर्तमान में आईपीएल में RCB के लिए खेल रहे हैं।दाएं हाथ के ये प्रोफेशनल तेज़ गेंदबाज विकेट के दोनों ओर बेहतर स्विंग करने में महारत रखते हैं। इसीलिए इसको भुवी और स्विंग किंग के नाम से पुकारा जाता है। भुवि टेस्ट ODI और T20 तीनों ही फॉर्मेट में प्रोफेशनल खिलाड़ी है।
- पूरा नाम – भुवनेश्वर कुमार सिंह
- जन्म – 5 फ़रवरी 1990
- जन्म स्थान- मेरठ, उत्तर प्रदेश
- उपनाम – भुवि, स्विंग किंग
- पिता – किरण पाल सिंह (मृत्यु -2021)
- बोलिंग/बैटिंग – दाएं हाथ
- रोल – बॉलर
पत्नी है काफ़ी खूबसूरत :
भुवनेश्वर कुमार ने 23 नवंबर 2017 अपने होम टाऊन मेरठ में ‘ नूपुर नागर ‘ से विवाह किया था। इसके बाद उन्हें 24 नवंबर 2021 को एक बेटी होती है। जिनका नाम उन्होंने Acsah एक्साह रखा है।साथ ही उनकी बीवी पेशे से एक इंजीनियर हैं। और उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर 282k फॉलोवर्स है। जिसपर वो अपने पति, बेटी और अपने डॉगी पेट (एलेक्स) के साथ प्यारे प्यारे फोटो और विडियोज शेयर करती हैं।

Bhuvneshwar Kumar Networth :
Bhuvneshwar Kumar Networth के बारे में बात करें तो इंटरनेट और मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह अनुमान लगाया जाता है कि उनके पास लगभग 75 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है जो कि उन्होंने क्रिकेटर बनने के बाद कमाया है। वो BCCI के वेतन अलावा, IPL में फ्रेंचाइजी के द्वारा दिया गया पैसा और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए मोटी रकम कमाते हैं। आइए जानते है भुवनेश्वर कुमार के कमाई के सभी स्रोतों के बारे में विस्तार से –
Bhuvneshwar Kumar Source of Income :
75 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की संपत्ति के मालिक भुवनेश्वर कुमार क्रिकेट के अलावा अन्य चीजों से भी पैसे कमाते हैं। जैसे ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन, प्रयोजना और प्रोमोशन। साथ ही BCCI के A+ ग्रेड प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल होने के कारण उन्हें BCCI के तरफ़ से सालाना वतन के तौर पर 7 करोड़ रुपए की भारी रकम मिलते हैं। और उन्हें इस साल के आईपीएल मेगा नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.75Cr रुपए की भारी भरकम कीमत पर खरीदा है।
भुवि वो 2009 से अभी तक आईपीएल से 64 करोड़ रुपए कमा चुके है। साथ ही वो Playerzpot के ब्रांड अम्बेसडर भी हैं, जिसने करोड़ो रुपए चार्ज किए है। और इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार प्रत्यक एडवर्टाइजमेंट का करीब 30-50 लाख रुपए चार्ज करते हैं। और वे Asics, Adidas, Reebok, और MRF Tyres जैसे कुल 9 ब्रांड्स के साथ एड करके करोड़ों रुपए छापे हैं।
धोनी की तरह गाड़ियों के शौकीन हैं भुवि :
भुवनेश्वर कुमार भी MS धोनी की तरह गाड़ियों के शौकीन हैं और उन्हीं की तरह पैसों को अपने पसंदीदा गाड़ियों के ऊपर खर्च करते हैं। उनके गैराज में करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां लगी रहती है। बात करें उनके कार कलेक्शन की तो उनके पास BMW 530D M-Sport, Audi Q3 और एक CBR बाइक शामिल है। और भी अन्य गाड़ियां है लेकिन उनके मॉडल के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है।

करोड़ों का है आलीशान बंग्ला :
भुवनेश्वर कुमार के पास मेरठ और राजधानी दिल्ली में बहुत बड़े बड़े आलीशान बंगले हैं। जो दुनिया भर की सुविधाओं से लैस है। जिसमें वो अपने पिता किरण पाल सिंह माता इंद्रेश सिंह और पत्नी नूपुर नागर के साथ रहते हैं। किंतु उनके पिता का साल 2021 में कैंसर की वजह से मृत्यु हो गई। इसके अलावा उनके पास पूरे देश में कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज़ हैं।
निष्कर्ष – दोस्तों अपने इस लेख में bhuvneshwar Kumar Networth के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही उनसे जुड़े अन्य तथ्यों को विस्तार से जाना है। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।