Mahindra Thar Roxx – थार, एक ऐसी गाड़ी का नाम जो भले ही मिड रेंज प्राइस में आने वाली SUV है, लेकिन इसको लेकर भारतीय युवाओं में और कार लवर्स में ऐसा क्रेज़ है मानो जैसी की कोई सेलिब्रिटी हो। वहीं अब थार से ज्यादा लोग उसके नए मॉडल थार रॉक्स को पसन्द करने लगे हैं। और ये गाड़ी लोग इस लिए भी पसंद करते हैं क्योंकि लोग इसको खरीद कर अपने मुहल्ले, कॉलोनी और गांव में रोला और भौकाल जमाना चाहते हैं।

अगर इस चीज़ से हटके बात करें तो Mahindra Thar Roxx अपने SUV सेगमेंट की बेस्ट गाड़ियों में से एक है। अगर आपको भी ऐसी दमदार, पावरफुल, स्टाइलिश, और फीचर्स से भरे SUV चाहिए। और साथ में जब आप रोड पर चले तो आपकी गाड़ी लोगों का अटेंशन अपनी ओर आकर्षित कर ले तो थार रॉक्स आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस बन सकती है। आइए इस आर्टिकल में हम थार रॉक्स के बारे में विस्तार से जानते है।
पावरफुल इंजन और बेहतरीन परफॉर्मेंस :
भारतीय मोटर वाहन कंपनी महिंद्रा ने पिछले वर्ष ही अपने सबसे फेमस SUV थार का नया वर्जन Mahindra Thar Roxx को लॉन्च किया था। जो काफी पावरफुल इंजन के साथ लॉन्च हुआ है। इसमें 2.2 लीटर का 2184 cc का 4 सिलेंडर mHwak डीजल इंजन दिया गया है। जो 172bhp का अधिकतम पावर और 370nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है।
वहीं 2.0 लीटर 1997 cc का 4 सिलेंडर mStallion पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो 174bhp का अधिकतम पावर और 380nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। जो इसको शहर के चिकनी सड़क और पहाड़ी इलाकों का पथरीला रास्तों सभी पर आसानी से दौड़ने की क्षमता रखती है। साथ ही इसके परफोर्मेंस को और एन्हांस करने के लिए इसमें 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और अच्छा करता है।
फ्यूल और माइलेज :
Mahindra Thar Roxx में आपको डीजल और पेट्रोल इंजन दोनों ही इंजन ऑप्शन देखने को मिलता है। बात करें अगर पेट्रोल इंजन के माइलेज की तो ARAI के अनुसार 15.2 kmpl का बेहतरीन माइलेज प्रदान करता है। यानी अगर आप थार रॉक्स को खरीदते है, तो आपके जेब पर कम दबाव पड़ेगा। वहीं बात करें अगर पेट्रोल इंजन की माइलेज की तो ARAI के मुताबिक 12.4 kmpl का माइलेज देता है।

Featurs and Comfort :
कंपनी ने इसके इंटीरियर में लोगों को कंफर्ट देने के लिए कई सारे स्मार्ट टेक्नोलॉजी फीचर्स दिए हैं। जो उसमें बैठने वाले लोगों को काफी कंफर्ट और आराम प्रदान करता है। और ये फीचर्स काफी ज्यादा यूजफुल है। Mahindra Thar Roxx के इंटीरियर में 10.25 इंच इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, टेकोमीटर, पॉवर स्टीयरिंग, फ्रंट और रियर AC वेंट्स, हीटर, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूस कंट्रोल, वैनिटी मिरर, रियर रीडिंग लैंप, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, फ्रंट और रियर USB चार्जिंग पोर्ट, ग्लोब बॉक्स, ऑटोमेटिक हैडलैंप, वॉयस कमांड्स शामिल है।
एडवांस इंटरनेट फीचर्स – साथ वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कार प्ले स्पोर्ट, E-Call & I-Call, रिमोट AC on/of, Remote vehicle ignition start/stop और Geo-Fence जैसे स्मार्ट टेक्नोलॉजी से भी लैस किया है।
एडवांस सेफ्टी फीचर्स :
Mahindra Thar Roxx को कंपनी ने न सिर्फ दमदार, स्टाइलिश और कंफर्टेबल बनाया है, बल्कि अपने ग्राहकों की सुरक्षा का भी पूरा पूरा ख्याल रखा है। इसीलिए इसके अंदर कई सारे सेफ्टी फीचर्स इंस्टॉल किया गया है। जिसकी पूरी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं –
- 5 स्टार भारत NCAP सेफ्टी रेटिंग
- 360 ⁰ कैमरा
- ABS (Anti-locking Breaking System)
- EBD (Electronic Breakforce rhe)
- सीट बेल्ट वार्निंग
- ब्रेक एसिस्ट
- सेंट्रल लॉकिंग
- चाइल्ड सेफ्टी लॉक
- ट्रेक्शन कंट्रोल
- TPMS (Tyre Pressure Monitoring System)
- 6 एयरबैग्स (ड्राइवर, पैसेंजर, साईड)
- कर्टन एयरबैग
- इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)
- डोर अज़ार वार्निंग
- इंजन इमोबिलाइजर
- रियर कैमरा विद गाइडलाइंस
- स्पीड अलर्ट
- स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक
- हिल एसिस्ट
- हिल डिसेंट कंट्रोल
- इंपैक्ट सेंसिंग ऑटो
- स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक
- ब्लाइंड स्पॉट कैमरा
ADAS Feature –
साथ ही इसके अंदर सेफ्टी को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए ADAS सिस्टम भी दिया गया है। जिसके अंदर फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ट्रैफिक साइन रिकॉगनेशन, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप एसिस्ट, एडॉप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और एडॉप्टिव हाइ बीम एसिस्ट जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए है।

डायमेंशन और कैपेसिटी :
Mahindra Thar Roxx एक 5 सीटर SUV है। जिसकी लंबाई 4428mm, चौड़ाई 1870mm, और ऊंचाई 1923mm है। और 19 इंच एलॉय व्हील इसको एक मस्क्युलर बॉडी शेप देता है और रोड प्रेजेंस काफी जबरदस्त है। वहीं इसके अंदर 57 लीटर का फ्यूल टैंक है, जो यानी इसमें बार बार फ्यूल रिफिल करने वाली टेंशन ही खत्म हो जाती है। और अगर कहीं ट्रिप पर जा रहे हो या समान का लगेज़ बहुत ज्यादा है तो इसको रखने के लिए इसके अंदर 447 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। जिसके अंदर बड़ा से बड़ा लगेज आराम से फिट हो जाएगा।
क़ीमत और वेरिएंट :
हमने शुरू से अभी तक काफी सारी जानकारी प्राप्त कर ली है अब चलिए Mahindra Thar Roxx Price के बारे में भी जान लेते हैं। तो इसकी कीमत बेस से टॉप मॉडल तक ₹12.99-23.09 लाख रुपए तक है जिसके अंदर आपको टोटल 18 डीजल और पेट्रोल वेरिएंट मिलता है। सभी वेरिएंट्स की कीमत उसके फीचर्स और इंजन ऑप्शन के हिसाब से तय होता है। इसके सभी वेरिएंट्स की लिस्ट नीचे देख सकते है –
DIESEL VARIANTS
DIESEL VARIANTS | PRICE |
Thar Roxx MX1 RWD | Rs. 13.99 Lakh |
Thar Roxx MX3 RWD | Rs. 15.99 Lakh |
Thar Roxx AX3L RWD | Rs. 16.99 Lakh |
Thar Roxx MX5 RWD | Rs. 16.99 Lakh |
Thar Roxx MX3 RWD AT | Rs. 17.49 Lakh |
Thar Roxx MX5 RWD AT | Rs. 16.49 Lakh |
Thar Roxx AX5L RWD AT | Rs. 18.99 Lakh |
Thar Roxx MX5 4WD | Rs. 19.09 Lakh |
Thar Roxx AX7L RWD | Rs. 19.49 Lakh |
Thar Roxx AX7L RWD AT | Rs. 20.99 Lakh |
Thar Roxx AX5L 4WD AT | Rs. 21.09 Lakh |
Thar Roxx AX7L 4WD | Rs. 21.59 Lakh |
Thar Roxx AX7L 4WD AT | Rs. 23.09 Lakh |
PETROL VARIANTS
PETROL VARIANTS | PRICE |
Thar Roxx MX1 RWD | Rs. 12.99 Lakh |
Thar Roxx MX3 RWD AT | Rs. 14.99 Lakh |
Thar Roxx MX5 RWD | Rs. 16.49 Lakh |
Thar Roxx MX5 RWD AT | Rs. 17.99 Lakh |
Thar Roxx AX7L RWD AT | Rs. 20.49 Lakh |
निष्कर्ष – दोस्तों अपने इस लेख में Mahindra Thar Roxx के बारे में जानकारी प्राप्त की जिसमें आपने इंजन, वेरिएंट, कीमत, परफॉर्मेंस, माइलेज, और कार से जुड़े अन्य तथ्यों को विस्तार से जाना है। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।