Shubman Gill Net Worth – भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ के रूप में खेलने वाले शुभमन गिल सभी युवा खिलाड़ी में से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले माने जाते हैं। 25 वर्ष के शुभमन गिल आज क्रिकेट में अपना कैरियर बनाने की वजह से लगभग 32 करोड़ रुपए के मालिक बन चुके हैं। जिसे उन्होंने आईपीएल, BCCI के वेतन, ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन, प्रोमोशन आदि के जरिए कमाए है। शुभमन गिल अपने बलबूते पर भविष्य में और भी नाम कमाएंगे। गुजरात टाइटंस के कप्तान के रूप में वो IPL में अपना जलवा दिखा रहे हैं।

गुजरात फ्रेंचाइज ने उन्हें 16.5 करोड़ रुपय में रिटेन किया था। दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो फोटो वीडियो पोस्ट करते हैं उनसे पता चलता है कि शुभमन क्रिकेट में सक्सेस पाकर एक अच्छा खासा लग्जरी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। इनके पास कई महंगी लक्जरी गाड़ियां इनके गेराज में शामिल हैं। साथ ही आलीशान बंगले में अपने माता पिता और बहन भाई के साथ रहते हैं। जो बंगला दुनिया भर की सभी सुविधाओं से लैस है।
Shubman Gill Biography :
शुभमन गिल का जन्म 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फिरोजपुर जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम लखविंद्र सिंह गिल और माता कियर्त गिल हैं। उनके पिता किसान थे। बचपन से ही शुभमन को क्रिकेट में इंटरेस्ट था। वो बचपन से ही सचिन तेंदुलकर राहुल द्रविड़ और VVS लक्ष्मण जैसे दिग्गज खिलाड़ी से इंस्पायर्ड थे। 2018 में उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान खेला था। जनवरी 2019 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना इंटरनेशनल ODI डेब्यू किया। और वर्तमान समय में वो भारतीय टीम के दाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज़ हैं। और 2022 से गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल खेलते हैं।
- पूरा नाम – शुभमन सिंह गिल
- जन्म – 8 सितंबर 1999
- जन्म स्थान – फिरोज़पुर, पंजाब
- पिता – लखविंद्र सिंह गिल
- माता – कियर्त गिल
- बोलिंग/बैटिंग – दाएं हाथ
- रोल – बैट्समैन
Shubman Gill Net Worth :
Shubman Gill Net Worth की बात किया जाए तो मीडिया और इंटरनेट पर मौजूद डेटा के मुताबिक 2025 में उनकी कुल संपत्ति लगभग 32 करोड़ रुपए से अधिक का अनुमान लगाया गया है। जो कि उन्होंने क्रिकेट में कैरियर बनाने के बाद कमाया है। वो BCCI के वेतन अलावा, IPL में फ्रेंचाइजी के द्वारा दिया गया पैसा और ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन, प्रोमोशन आदि के जरिए मोटी रकम कमाते हैं। आइए शुभमन गिल के कमाई के स्रोतों को विस्तार से नज़र डालते हैं –
Shubman Gill Source Of Income :
₹32 करोड़ के मालिक शुभमन गिल एक स्टार बैट्समैन बनते जा रहे हैं। लगातार बेहतर परफॉर्मेंस उन्हें अपने कैरियर में आगे बढ़ने में काफी मदद कर रही है। और इसी के साथ वो एक लग्जरी लाइफस्टाइल भी फॉलो करते हैं। वो एक अच्छे खिलाड़ी होने के नाते BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड A में शामिल हैं, जिसके तहत उन्हें 7 करोड़ रुपए का सालाना वेतन मिलता है। जो उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा है।
Shubman Gill IPL Price and Earning :
2018-21 तक के आईपीएल मेगा नीलामी में उन्हें KKR ने प्रत्येक वर्ष 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा था इसके बाद गुजरात फ्रेंचाइज ने 2022-24 तक प्रत्येक वर्ष 8 करोड़ रुपए की मोटी रकम देकर अपने टीम में शामिल किया। वहीं 2025 के आईपीएल ऑक्शन में उन्हें गुजरात टाइटंस ने 16.5 करोड़ रुपए की भारी भरकम धनराशि में रिटेन किया है। और अब तक उन्होंने आईपीएल से 31 करोड़ से अधिक रुपए कमाए हैं। और इस आईपीएल सीजन खतम होने पर उन्हें 16.5 करोड़ रुपए मिलेंगे जो Shubman Gill Net Worth में इज़ाफ़ा करेगा।
ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापन :
शुभमन गिल आईपीएल और वेतन के अलावा ब्रांड भी एंडोर्समेंट, विज्ञापन और प्रोमोशन से भी अच्छा खासा अर्न करते हैं। वो काफ़ी सारे ब्रांड्स के अम्बेसडर भी हैं। जिसके लिए उन्होंने करीब ₹1-4 करोड़ प्रति डील चार्ज किया है। जिससे Shubman Gill Net Worth में एक बड़ा योगदान मिला है। सारे ब्रांड्स का लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं –
- MRF Tyres
- MRF Sports
- Nike
- My11Circle
- JBL
- Gillette
- CEAT Tyres
- Cinthol
- Games 24×7
- Danone
- Casio
- Bajaj Allianz
- Tata Capital
- Beat XP
- Engage
- Muscle Blaze
- The Sleep Company
- Fiama Men

शुभमन हैं लग्ज़री गाड़ियों के शौकीन :
MS धोनी के तरह शुभमन गिल भी लग्जरी गाड़ियां के काफी शकीन हैं। इनके कार गैराज में कई महंगी लग्जरी गाड़ियां लगी रहती हैं। जिसमें Mercedes-Benz E350, Range Rover Velar, महिंद्रा थार जैसे गाड़ी शामिल है। जो Shubman Gill Net Worth का एक हिस्सा है।
होमटाउन में हैं आलीशान बंग्ला :
उन्होंने अपने होमटाउन ‘ जयमाल सिंह वाला गांव ‘ जालंधर (जिला – फिरोजपुर), पंजाब में एक बड़ा सा लैविश डिज़ाइनर मॉडर्न बांग्ला बनाया है। जो शानदार लीविंगरूम, स्वीमिंगपुल, लग्जरी इंटीरियर, और अन्य सारी सुविधाओं से लैस है। जिसके अंदर की तस्वीरें लेकर शुभमन ने अपनी इंस्टाग्राम पर साझा करके बताया है। जिस आलीशान बंगले में अपने माता पिता और बहन भाई के साथ रहते हैं। किन्तु उस घर की कीमत कितनी है ? इस सिलसिले में मीडिया को अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
निष्कर्ष – दोस्तों अपने इस आर्टिकल में Shubman Gill Net Worth के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही उनसे जुड़े अन्य तथ्यों को विस्तार से जाना है। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
ये भी देखें –
- Harshit Rana Net Worth : महंगी गाड़ियां और आलीशान बंगले में रहते हैं, करोड़ों के संपत्ति के मालिक
- Bhuvneshwar Kumar Networth : लग्ज़री गाड़ियां, करोड़ों का बंगला और सुंदर पत्नी। जानिए भुवनेश्वर कुमार के बारे में सबकुछ
- Abhishek Sharma Net Worth : करोड़ों का आलीशान घर, लग्ज़री गाड़ियां और करोड़ों के संपत्ति के हैं मालिक। जानिए पूरी डिटेल्स