Mahindra XEV 9e – अगर आप अपने बजट के हिसाब से एक इको फ्रेंडली, स्टाइलिश, दमदार और लम्बी रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं तो पेश है आपके लिए महिंद्रा की XEV 9e, जो आपके उम्मीदों पर बिलकुल खड़ी उतरेगी। और कमाल की बात तो ये है की हालिया लॉन्च इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e और B6 दोनों कारों ने बुकिंग के पहले ही दिन ऐसा रेकॉर्ड बना दिया है कि ईवी सेगमेंट में दहशत मच गई है। 14 फ़रवरी 2025 से बुकिंग शुरू हुआ था और शुरू होते ही 30,179 ग्राहकों ने प्री-बुकिंग करा लिया है। जिसकी टोटल वैल्यू एक्स-शोरूम कीमत पर 8,472 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की हो गई है। दोस्तों हम इस आर्टिकल में केवल XEV 9e की बात करेंगे। आईये इस नए SUV के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

दमदार इंजन पॉवर और बेहतरीन परफॉरमेंस :
Mahindra XEV 9e में कंपनी ने 282 bhp का पावरफुल इलेक्ट्रिक इंजन दिया गया है, जो 380nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन बेहतर एक्सेलरेसन के साथ शहर और हाई वे दोनों पर चलाने के लिए एक अच्छा विकल्प देता है। इस SUV का स्मूथ और पावरफुल ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है। जो इसे अन्य इलेक्ट्रिक कारों से अलग पहचान दिलाती है। अगर आप एक्सपीरियंस और परफॉरमेंस दोनों में दमदार SUV चाहते हैं तो XEV 9e आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है।
656 किलोमीटर की रेंज वाली पावरफुल बैटरी :
किसी भी इलेक्ट्रिक SUV की रीढ़ की हड्डी होती है उसकी रेंज। अगर कोई इलेक्ट्रिक कार जितना ज़्यादा रेंज देती है ग्राहक को वो उतना ही पसंद आती है। और महिंद्रा ने इस बात को बखूबी नोटिस किया है और अपने कूप SUV XEV 9e में एक 79 किलोवाट का पावरफुल बैटरी का इस्तेमाल किया है। जो सिंगल चार्ज में 656 km की रेंज प्रोवाइड करती है। जो एक बेटर इलेक्ट्रिक SUV की निशानी है। इस गाड़ी को एक बार चार्ज करने पर आपको बार बार किसी चार्जिंग पॉइंट को ढूंढने की कोई जरुरत नहीं होगा। और अगर आप कोई लम्बी यात्रा पर निकले हैं तो आपको बैटरी का ख़तम होने का कोई टेंशन नहीं होगी।
स्मार्ट इंटरनेट टेक्नोलॉजी और एडवांस फीचर्स से है लैस :
Mahindra XEV 9e ना सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार है बल्कि एक लुग्जऱी एक्सपीरियंस भी प्रदान करती है। और यह SUV न सिर्फ इंजन, बैटरी और परफॉरमेंस में अच्छा है बल्की कम्पनी ने इसमें कई सरे एडवांस फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें टेकोमीटर, 12.3 इंच का 3 बिग स्क्रीन इंफोरटेन्मेंट सिस्टम, पावर स्टेरिंग, एयर कंडीशनर, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील जैसे कई और फीचर्स दिया गया है।
साथ ही बात किया जाये इंटरनेट फीचर्स की तो इस कार में वायरलेस फ़ोन चार्जिंग, वाई-फाई एंड ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले, और 16 बेहतरीन साउंड स्पीकर्स जैसे कई एडवांस इंटरनेट फीचर्स दिए गए हैं।

सेफ़्टी में है 5 स्टार रेटिंग :
महिंद्रा भारतीय बाज़ार में अपने अच्छे और सुरक्षित कार्स के लिए जानी जाती है। कंपनी अपने देशवासी ग्राहकों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखती है। Mahindra XEV 9e को भी उन्होंने सेफ और सुरक्षित कार बनाकर लॉन्च किया है। साथ ही ग्लोबल एनकैप ने सुरक्षा के मामले में Mahindra XEV 9e को 5 स्टार रेटिंग दिया है। कंपनी ने इसमें बहुत सारे सेफ्टी फीचर्स दिया है जिसे आप नीचे बिंदुओं में पढ़ सकते हैं –
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS)
- सेंट्रल लॉकिंग
- चाइल्ड सेफ्टी लॉक
- एंटी-थेफ्ट अलार्म
- 7 एयरबैग
- इलेक्ट्रोनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD)
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
- इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)
- 360 डिग्री व्यू कैमरा और रियर कैमरा
- हिल डिसेंट कंट्रोल और हिल असिस्ट
- स्पीड अलर्ट और स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक

Mahindra XEV 9e डाइमेंशन और कपैसिटी :
किसी भी SUV के लिए उसका डाइमेंशन और कपैसिटी बहुत मायने रखता है। SUV को दमदार लुक देने के लिए महिंद्रा ने इसके एक्सटेरियर में गज़ब का मस्क्युलर लुक दिया है। इस कार की लम्बाई 4789mm, चौड़ाई 1907mm और ऊंचाई 1694mm दिया है। साथ ही 2775mm का व्हील बेस और 207mm का ग्राउंड क्लीरेंस इसको एक पॉवरफुल लुक प्रदान करती है।
5 दरवाजों वाले इस कार में 5 लोगों की बैठने की कपैसिटी है। जो छोटे परिवार के लिए एक अच्छा फॅमिली कार बन सकता है। और 663 लीटर का बूट स्पेस बहुत सारे सामानों को एक साथ कैरी कर सकती है। जो किसी ट्रिप या पिकनिक के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।
कीमत और वेरिएंट :
Mahindra XEV 9e की प्राइस की बात करें तो इसके वेरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत तय होती है। इसके बेस वेरिएंट (Mahindra XEV 9e Pack One) की एक्स शोरूम क़ीमत 21.90 लाख रूपए है। वहीं XEV 9e के टॉप वेरिएंट (Mahindra XEV 9e Pack Three) की एक्स शोरूम क़ीमत 30.50 लाख रूपए है।
और इसके कुल 4 वेरिएंट मार्किट में उपलब्ध हैं –
- Mahindra XEV 9e Pack One – Rs 21.90 लाख
- Mahindra XEV 9e Pack Two – Rs 24.90 लाख
- Mahindra XEV 9e Pack Three Select – Rs 27.90 लाख
- Mahindra XEV 9e Pack Three – Rs 30.50 लाख
आप अपने बजट और फीचर्स रेक्वायर्मेंट के हिसाब से कोई भी वेरियरंट परचेस कर सकतें हैं।
निष्कर्ष – दोस्तों आपने इस आर्टिकल में Mahindra XEV 9e के बारे में सबकुछ जानकारी प्राप्त कर ली है। जिसमे आपने इंजन, परफॉरमेंस, फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स के बारे में जाना। अगर आपको यह जानकारी पसद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
ये भी पढ़े –
- Kia Syros : अमेजिंग लुक और बेहतरीन फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में आई किआ सिरोस, जानिए पूरी डिटेल।
- MG Windsor EV : मॉडर्न डिज़ाइन और एडवांस फीचर्स से लैस इस इलेक्ट्रिक कार में मिलती है दमदार रेंज, जानें पूरी डिटेल्स।
- Tata Curvv Dark Edition: लॉन्च होने से पहले ही डिटेल्स LEAK, जानिए टाटा की नई SUV के बारे में सबकुछ।