Harshvardhan Rane Net Worth – फिल्म ‘ सनम तेरी कसम ‘ के एक्टर ‘ हर्षवर्धन राणे ‘ आज कल काफी सुर्खियां बटोरे हुए हैं। उनकी 2016 में रिलीज हुई फिल्म सनम तेरी कसम इन दिनों काफी पॉपुलर हो रही है। 7 फरवरी को फैंस के ज़िद और उनका प्यार देखकर प्रडूसर्स ने इस फिल्म को रि रिलीज किया था। जिसकी बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट होने लगी और देखते ही देखते फिल्म और उसके गाने सोशल मीडिया और बॉक्स ऑफिस पर छा गई और री रिलीज के बाद इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 55 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया।
इस फिल्म के लीड एक्टर हर्षवर्धन राणे हैं जिन्होंने इस फिल्म में बेहतरीन परफॉरमेंस किया और उनकी पॉपुलैरिटी खूब बढ़ी। लेकिन अभी हर्षवर्धन राणे की जिंदगी कैसी गुजर रही है और उनके पास कितने करोड़ की सम्पत्ति है। आईये जानते है Harshvardhan Rane Net Worth के बारे में विस्तार से।
कौन हैं हर्षवर्धन राणे ?
हर्षवर्धन का जन्म 16 दिसंबर 1983 को आँध्रप्रदेश के राजमहेन्द्रम में हुआ था। उनके पिता विवेक राणे एक मराठी थे और ग्वालियर ( मध्यप्रदेश ) में एक डॉक्टर थे जबकि उनकी तेलुगु माँ स्वर्णरेखा एक गृहणी ( हाउसवाइफ ) थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में ” थकिता थकिता ” नामक एक तेलुगु फिल्म से की। और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में अपनी करियर की शुरुआत फिल्म ‘ सनम तेरी कसम ‘ में लीड रोल निभा कर की।
उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। वे 2018 से 2019 तक अभिनेत्री किम शर्मा को डेट किया। उन्होंने 2022 में अपने जन्मदिन से कुछ दिन पहले एक कैंपर वैन खरीदा और फिर वो उसी वैन से पुरे भारत घूमने लगे। और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें और स्टोरीज के के माध्यम से अपना एक्सपीरियंस शेयर करने लगे।
Harshvardhan Rane Net Worth :
अगर बात करें उनकी नेटवर्थ की तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हर्षवर्धन राणे लगभग 20 से 25 करोड़ के मालिक हैं। वो बॉलीवुड और तेलुगु दोनों फिल्म इंडस्ट्री से पैसा कमाते हैं और इसके अलावा ब्रांड एंडोरस्मेंट से भी कमाई करते हैं।
वो गाड़ियों के भी शौक़ीन हैं। उनके पास एक रॉयल एनफील्ड बाइक और एक बीएमडब्लू बाइक और स्टाइलिश जीप है और 2022 में उन्होंने कैंपर वैन भी खरीदा था जिससे वो पुरे भारत के प्रकृति में घूम रहे हैं।
कैसे मिली हर्ष को फिल्म ‘ सनम तेरी कसम ‘ में लीड रोल ?
मीडिया के एक इंटरव्यू में हर्षवर्धन ने सनम तेरी कसम फिल्म उनको कैसे मिला ? उनके बारे में उन्होंने बताया ” मैं सनम तेरी कसम के ऑडिशन में 4 महीने देरी से पहुंचा और कास्टिंग पहले ही हो चुकी थी। फिर में जब ऑफिस में गया तब उन्होंने मुझे ऑफिस से जाने के लिए कहा तो. मैंने उनसे कहा कि सिर्फ मेरा ऑडिशन देख लें और मैं यही करने के लिए तैयार हूं। हालांकि उन्होंने कहा कि उनका समय मैं बर्बाद ना करूं। फिल्म के लिए लीड एक्टर का सेलेक्शन हो चुका था और वह दूसरे ऑफिस में बैठा हुआ था और स्किप्ट पढ़ रहा था. बहुत सारे रिक्वेस्ट के बाद वह ऑडिशन लेने के लिए मान गए। “
निष्कर्ष – दोस्तों अपने इस आर्टिकल में फिल्म ‘ सनम तेरी कसम ‘ के एक्टर Harshvardhan Rane Net Worth के बारे में जानकारी हासिल की। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
ये भी पढ़े –