Sunil Chhetri Net Worth – दोस्तों आज हम जिस सख्शियत के बारे में बात करने आए हैं वह है भारतीय फुटबॉल टीम के महान फुटबॉलर सुनील छेत्री, उन्हें साल 2011 में अर्जुन पुरस्कार और 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। पिछले कई दिनों से ये सोशल मीडिया पर छाया हुआ है क्योंकि उन्होंने अपना संन्यास वापस ले लिया है। आज इस लेख के माध्यम से हम सुनील क्षेत्र के संपति से लेकर उनकी लाइफस्टाइल के बारे में बात करेंगे तो आइए देखते हैं।
सुनील छेत्री कौन हैं?
सुनील छेत्री का जन्म 3 अगस्त 1984 को सिकन्दराबाद ( तेलंगाना ) के पहाड़ी क्षेत्रीय परिवार में हुआ था। पेशे से वो भारतीय फुटबॉल टीम में स्ट्राइकर या विंगर के रूप में खेलते हैं। इंडियन सुपर लीग के क्लब बेंगलुरु एफसि और इंडियन नेशनल टीम के कप्तान हैं। सुनील छेत्री ने अपने कैरियर की शुरुआत दिल्ली के एक सिटी क्लब से शुरू की थी। उन्होंने कुआलालम्पुर ( मलेशिया ) में एशियाई स्कूल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। इसके बाद ही उन्होंने अपने 12th की पढाई छोड़ दिया।
सुनील छेत्री का फुटबॉल कैरियर :
उन्होंने भारतीय फुटबॉल टीम को साल 2007, 2009, और 2012 का नेहरू कप और सैफ चैंपियनशिप 2011 को जिताने में अपना महत्वूर्ण योगदान दिया। साथ ही वो क्रिश्चियानो रोनाल्डो और लेओनल मेसी के बाद विश्व के तीसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर हैं। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री 145 मैचों में 93 गोल के साथ विश्व के सभी सक्रिय खिलाड़ियों में तीसरे पायदान पर हैं। फीफा द्वारा सुनील छेत्री को सम्मानित करना और उन्हें रोनाल्डो और मेस्सी जैसे महानतम फुटबॉलरों के साथ रखना वास्तव में एक उल्लेखनीय उपलब्धि थी। इसी के साथ आइये जानते हैं Sunil Chhetri Net Worth के बारे में विस्तार से सबकुछ।
Sunil Chhetri Net Worth :
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2025 में उनके पास अनुमानित 8 कड़ोर से अधिक की संपत्ति है। बात करें इनके आय के स्रोतों ( Source of Income ) की तो उनका वेतन और विभिन्न विज्ञापन सौदा जैसे पेप्सी, प्यूमा, टाटा मोटर्स और आयोडेक्स जैसी कंपनियों से कोलैबोरेशन करके उनका ऐड करके छेत्री ने प्रचार किया है।
सुनील छेत्री घर और कार कलेक्शन –
सुनील के पास 3 करोड़ का बेंगलुरु में एक आलिशान बांग्ला है, जिसमे बड़ा लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया, किचन, बाथरूम, फैमिली रूम, होम थिएटर, जिम, स्विमिंग पूल और बारबेक्यू एरिया के साथ साथ एक सुंदर सा बगीचा है। जिसमें तरह तरह के कार जैसे ऑडी A6 ( 56 लाख ), टोयोटा फॉर्चूनर ( 47 लाख ), किआ सेल्टोस ( 16 लाख )और एक महिंद्रा स्कार्पियो ( 14 लाख ) गाड़ियां उनके कार कलेक्शन में शामिल है।
निष्कर्ष –
तो दोस्तों आपने इस आर्टिकल में भारत के सबसे बड़े फुटबॉलर Sunil Chhetri Net Worth के बारे में जाना है आपको अगर ये जानकारी पसंद आई हो तो इको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर जरूर करें।